विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumar Vishwas News: मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर आई एक मेहमान, खुद ट्वीट कर दी लोगों को जानकारी

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 02:21 PM (IST)

Kumar Vishwas News कुमार विश्वास की गौशाला में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है जिसकी जानकारी कवि ने ...और पढ़ें

कुमार विश्वास के घर आई एक मेहमान, खुद ट्वीट कर दी लोगों को जानकारी
कुमार विश्वास के घर आई एक मेहमान, खुद ट्वीट कर दी लोगों को जानकारी

नई दिल्ली/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। अपने चुटीले अंदाज के लिए चर्चित देश के जाने माने कवियों में शुमार कुमार विश्वास के घर एक नन्ही मेहमान आई है। इसकी जानकारी खुद कुमार विश्वास ने अपने प्रशंसकों और चाहने वालों को दी है, वहीं लोग भी इंटरनेट मीडिया पर अपने प्रिय कवि को घर में नन्ही मेहमान के आगमन पर बधाई दे रहे हैं। पूरा मामला जानने पर आप भी कुमार विश्वास को जरूर बधाई देंगे, क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है।

दरअसल, कुमार विश्वास की गौशाला में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी कवि ने अपने उम्दा शब्दों-वाक्यों के जरिये देश-दुनिया को दी है। गाय का नाम गंगा है, जबकि बछिया का नामकरण करते हुए कुमार विश्वास की बेटियों ने नंदा रख दिया है। कुल मिलाकर कुमार विश्वास के घर गंगा ने दिया है नंदा का उपहार, ऐसा कहा जा सकता है।

कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है-मेरे घर आई एक नन्ही परी। हमारी गौशाला ‘गोकुल’ में कल शाम गंगा नामक गाय को पुत्री-रत्न की प्राप्ति हुई है। बेटियों ने इस बछिया का नाम ‘नंदा’ रखा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।आप सब की और से पहले दूध की पौष्टिक ‘खीस-पेवसी’ दो चम्मच अधिक खा रहा हूं। मिठास आप सब तक पहुंचे।'

बेहद खुश हैं कुमार विश्वास

कुमार विश्वास अपने घर पर नन्ही मेहमान के आने पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ 2 फोटो भी शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में वह अपनी गाय गंगा के साथ नजर आ रहे हैं। कुमार विश्वास ने अपनी गाय की बछिया को गले लगाया हुआ है और इस दौरान मुस्कुरा भी रहे हैं। वहीं, कुछ ही दूरी पर गंगा गाय भी दिखाई दे रही है।

 ये भी पढ़ेंः जानें घर पर कैसे करें खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, दूध, चीनी व खाद्य तेल जांच करने का ये है तरीका

वहीं, दूसरी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें गाय और बछिया दोनों ही नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Nursery Admission 2021: सरकारी स्कूलोें में 28 जून से शुरू होगा दाखिला, जानिए एडमिशन से जुड़ी जरुरी बातें

इससे पहले मंगलवार को कुमार विश्वास ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपने गांव में खेतों के पौधों से कुछ तोड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया- 'सुबह जागना मात्र नही है अपितु प्रकृति की प्रत्येक चेतना से स्वयं के पुनर्स्थापित सम्बंधों का दैनिक उत्सव-क्षण है।आज @kvkutir में जाग जाने के कुछ उत्सव पल।'

ये भी पढ़ेंः Delhi Schools 9th and 11th Result 2021: फेल हुए छात्रों को एक और मौका, इस दिन करें अप्लाई

दिल्ली सरकार अब नहीं देगी मुफ्त राशन, 72 लाख लोगों को अगले माह से चुकाने होंगे पैसे

UP Assembly Elections 2022: जाट समाज को लुभाने के लिए योगी सरकार का बड़ा दाव, पढ़िये- शूटर दादी से इसका लिंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।