विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly Elections 2022: जाट समाज को लुभाने के लिए योगी सरकार का बड़ा दाव, पढ़िये- शूटर दादी से इसका लिंक

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 09:50 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 09:51 AM (IST)

UP Assembly Elections 2022 नोएडा की शूटिंग रेंज अब निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। राजनीतिक गलियारों ...और पढ़ें

UP Assembly Elections 2022: जाटों को लुभाने के लिए योगी सरकार का बड़ा दाव, पढ़िये- शूटर दादी से इसका लिंक
UP Assembly Elections 2022: जाटों को लुभाने के लिए योगी सरकार का बड़ा दाव, पढ़िये- शूटर दादी से इसका लिंक

नोएडा [धर्मेंद्र कुमार]। नोएडा की शूटिंग रेंज अब बागपत जिले की रहने वाली विख्यात निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि योगी सरकार ने यह फैसला जाटों को लुभावने के लिए किया है। किसान आंदोलन की वजह जाटों में भाजपा के प्रति में नाराजगी बताई जा रही थी। दादी चंद्रो का सीधे तौर पर नोएडा से नाता नहीं रहा है, लेकिन यहां से पूरे प्रदेश और देश में संदेश जाएगा, इसलिए योगी सरकार ने जाटों को लुभाने के लिए यह बड़ा दाव खेला है। गौतमबुद्ध नगर गुर्जर बहुल है। जाट व गुर्जरों में संतुलन बनाने के लिए भाजपा ने यहां के दो नेताओं को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव के रहने वाले कद्दावर नेता तेजा गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सौंपी है। जबकि दादरी के अच्छेजा गांव की रहने वाली महामेधा नागर को प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जाट-गुर्जर बहुल माना जाता है। नए कृषि कानून के विरोध में सात महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में धरना चल रहा है। इनमें अधिकांश किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें जाटों की संख्या अधिक है। गणतंत्र दिवस वाले दिन लाल किले की घटना के बाद गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकैत ने रोते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा के दो विधायक अपने समर्थकों के साथ किसानों पर हमला करने के लिए जुटे थे। बताया जाता है कि इस घटना के बाद से जाटों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी थी। इसे कम करने के लिए ही भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में जाट नेताओं को जिला पंचायत चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर के साथ गुर्जर बहुल गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर व मेरठ में भी जाट उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। गाजियाबाद से त्यागी बिरादरी की ममता को टिकट दिया गया। मेरठ व गाजियाबाद से मौजूदा जिला पंचायत चेयरमैन गुर्जर बिरादरी से हैं। गौतमबुद्धनगर के दादरी शहर को गुर्जरों की राजधानी माना जाता है।

गौतमबुद्धनगर से तीन जिला पंचायत सदस्य गुर्जर होने के बावजूद जाट बिरादरी के अकेले जिला पंचायत सदस्य अमित चौधरी को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया गया। इससे गुर्जरों में भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ गई। इंटरनेट मीडिया पर गुर्जरों ने भाजपा के प्रति गुस्सा जाहिर किया। गुर्जरों में अपनी जमीन खिसकता देख भाजपा ने उनके दो नेताओं को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी है।

तेजा गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजा गुर्जर की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। उन्होंने सपा और बसपा शासनकाल में कई बार किसान आंदोलन किए। 2005 में तत्कालीन सपा सरकार ने गौतमबुद्ध नगर को समाप्त कर दिया था। इसके विरोध में तेजा गुर्जर के नेतृत्व में करीब चार महीने तक गौतमबुद्ध नगर में सपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन हुआ था। दिल्ली तक इसकी गूंज पहुंचने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। तेजा गुर्जर को लंबे अर्से बाद अब जाकर मेहनत और वफादारी का इनाम मिला है।

प्रदेश प्रवक्ता बनाई गई महामेधा नागर दिल्ली यूनिर्वसिटी में छात्र संघ की नेता रही हैं। वह लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही। इसमें इकाई अध्यक्ष, विभाग छात्रा प्रमुख, प्रांतीय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रही हैं। मिरांडा हाउस कालेज से छात्र संघ में उपाध्यक्ष रहने के बाद 2017 में दिल्ली विवि के छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर विजयी हुई। हिंदी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होने के कारण उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

जेवर विधायक ने की थी मांग

नोएडा शूटिंग रेंज का नाम दादी चंद्रो के नाम पर करने की मांग जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दो दिन पहले ही की थी। जानकारों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने एक रणनीति के तहत जेवर विधायक के माध्यम से यह मांग कराई। जेवर विधायक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है।

Kumar Vishwas News: मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर आई एक मेहमान, खुद ट्वीट कर दी लोगों को जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।