Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: टूटकर गिरा छत का एक हिस्सा, मलबे में दब गईं मासूम की सांसें; परिवार के पांच सदस्य घायल

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 12:18 PM (IST)

    Delhi News राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार तड़के अचानक छत का एक हिस्सा गिरने से चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं जबकि तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    दिल्ली में तुगलकाबाद गांव के चूड़िया मोहल्ले में छत का हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Delhi News तुगलकाबाद गांव के चूड़िया मोहल्ले में शुक्रवार तड़के छत का एक हिस्सा गिर जाने से कमरे में सो रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन महीने की एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

    किराए के कमरे में रहता है परिवार

    हादसे में घायल हुआ परिवार किराए के कमरे में रहता है। परिवार में छह सदस्य हैं। इनमें चार बच्चे व उनके माता पिता शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- गुजरात के द्वारका में भारी बारिश में ढह गया मकान, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत; बचाव अभियान जारी

    एक कमरे में सो रहे थे परिवार के सभी सदस्य

    बताया गया कि शुक्रवार तड़के सभी कमरे के अंदर सो रहे थे। तभी करीब तीन बजे कमरे की छत के अंदर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में तीन महीने की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली, घटना का कारण जानने में जुटे अधिकारी