विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DTC Bus Fire: डिपो में खड़ी बस बनी आग का गोला, कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Published: Fri, 11 Apr 2025 12:25 PM (IST)

Rohini Depot Bus Fire रोहिणी सेक्टर 37 स्थित डीटीसी डिपो में खड़ी एक बस में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग ...और पढ़ें

Delhi News; डिपो में खड़ी डीटीसी बस में आग लगी। फोटो जागरण
Delhi News; डिपो में खड़ी डीटीसी बस में आग लगी। फोटो जागरण

HighLights

  1. रोहिणी डिपो में लगी आग पर पाया गया काबू।
  2. दमकल विभाग ने दिखाई तत्परता।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 37 स्थित डीटीसी में डिपो खड़ी बस में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग बस की छत पर बैटरी केबिन में लगी। आग को बैटरी केबिन में ही नियंत्रित कर लिया, इस वजह से आग पूरी बस को अपनी जद में नहीं ले पाई।

एहतियाती तौर पर डिपो से अन्य बसों को हटा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।