बेबस मां: आंखों के सामने जिगर के टुकड़े का कत्ल, हत्यारों ने वर्चस्व को लेकर खेला खूनी खेल
दिल्ली के आदर्श नगर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया जिसमें एक 17 वर्षीय लड़के को उसकी मां के सामने गोली मार दी गई। पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में चल रहे टकराव ने अब खूनी झड़प का रूप ले लिया। चार दिन पहले हुए टकराव के बाद प्रतिद्वंद्वी गुट के तीन बदमाशों ने सोमवार रात 17 वर्षीय लड़के को उसकी मां के सामने गोली मार दी।
इसके बाद महिला ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। बताया जाता है कि चार दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए किशोर पर दो गोलियां चलाई गई हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसकी मां बेटे को ढूंढकर लाई और उसे थाने लेकर जा रही थी, तभी आरोपित ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित किशोर और आरोपित के बीच इलाके में खुद को बड़ा बदमाश साबित करने का काफी समय से विवाद चला आ रहा था। चार दिन पहले पीड़ित पक्ष ने आरोपित पक्ष के लड़कों के साथ मारपीट भी की थी। जिसका बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। इस झगड़े में पुलिस को पीड़ित की तलाश थी।
ये था मामला
बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते वसंत कुंज उत्तर थाना अंतर्गत महिपालपुर में मंगलवार देर शाम तीन सगे भाइयों ने सनी नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता था। वह शाम को काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।