Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का काम तेज, अनावरण की तारीख भी घोषित

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2022 03:03 PM (IST)

    Delhi News नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को इंडिया गेट पर उसी स्थान पर लगाया जाएगा जहां कभी ब्रिटिश राजा जार्ज पंचम की प्रतिमा थी। किंग जार्ज पंचम की प्रतिमा वहां से 1968 में हटाकर कोरोनेशन पार्क में स्थापित की गई थी।

    Hero Image
    इंडिया गेट के सामने इसी छतरी के नीचे लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंडिया गेट के सामने ऐतिहासिक छतरीनुमा बने स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को इस प्रतिमा का अनावरण किया जा सकता है। हालांकि, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं, लेकिन कार्य तेजी से हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया गेट के सामने छतरीनुमा बने स्थल पर वास्तविक मूर्ति स्थापित करने की तैयारी चल रही है, इसलिए फिलहाल यहां पर होलोग्राम वाली प्रतिमा अभी नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम वाली प्रतिमा का अनावरण किया था।

    वह प्रतिमा 3डी प्रोजेक्टर के जरिये बीते सप्ताह तक प्रदर्शित की जा रही थी। यह प्रतिमा हूबहू वैसी थी, जैसी प्रतिमा की स्थापना यहां की जानी है। इंडिया गेट पर नेताजी की ग्रेनाइट की जो प्रतिमा लगाई जानी है, वह 30 फीट ऊंची और छह फीट चौड़ी होगी। इसे इंडिया गेट पर उसी स्थान पर लगाया जाएगा, जहां कभी ब्रिटिश राजा जार्ज पंचम की प्रतिमा थी। किंग जार्ज पंचम की प्रतिमा वहां से 1968 में हटाकर कोरोनेशन पार्क में स्थापित की गई थी।

    मूर्तिकार अरुण योगीराज बना रहे प्रतिमा : प्रतिमा बनाने के लिए तेलंगाना से दिल्ली एक बड़ा ग्रेनाइट का पत्थर लाया गया था। मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज यह प्रतिमा बना रहे हैं। अरुण योगीराज ने ही केदारनाथ में शंकराचार्य की 12 फीट प्रतिमा को भी तराशा है जिसका अनावरण 2021 में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।