दिल्ली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अशोक विहार से 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार; IMO ऐप का करते थे इस्तेमाल!
दिल्ली के अशोक विहार में पुलिस ने 18 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वे प्रतिबंधित IMO ऐप के माध्यम से अपने परिवारों से संपर्क करते थे। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा है। आगे की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अशोक विहार क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों को उत्तर-पश्चिमी जिला विदेशी सेल ने पकड़ा है। जिनमें पांच ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित बांग्लादेश स्थित अपने स्वजनों से संपर्क करने के लिए प्रतिबंधित आईएमओ ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इनके पास सात स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने अशोक विहार में घेराबंदी कर करीब 100 झुग्गियों और 150 गलियों की गहन जांच की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई।
खुद को बांग्लादेशी नागरिक स्वीकार किया
पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक स्वीकार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने पाया कि 13 वयस्क और 3 बच्चे अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे हैं। सभी ने पुलिस को पकड़ लिया।
पुलिस ने पांच ट्रांसजेंडर को पकड़ा
वहीं, अन्य जगह पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच ट्रांसजेंडर को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पहचान छुपाने के लिए हार्मोनल उपचार व छोटी सर्जरी भी करवाई थी। इन सभी व्यक्तियों को विदेशी सेल लाया गया, जहां विस्तृत पूछताछ के दौरान इनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए। जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टाल थे।
बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी
आरोपितों की पहचान हाकिम, मलिका, सुहैल, जुबेद, महबूब, अकबर, मंजूरा, मरियम, सिपुली, आलम, जेना शहजान, शान मोहम्मद, मोहम्मद अंतर, मोहम्मद राहुल, रिया, अल्वी और कौसर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।