Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाभी बनी देवर की हवस की शिकार, 15 वर्षीय लड़की से खेतों में सामूहिक दुष्कर्म

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 31 May 2019 08:44 AM (IST)

    एक अन्य मामले में अपनी बहन के पास रह रही 20 वर्षीय युवती से भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की बहन का देवर बताया जा रहा है।

    भाभी बनी देवर की हवस की शिकार, 15 वर्षीय लड़की से खेतों में सामूहिक दुष्कर्म

    पलवल, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में रात को सोते समय 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ खेतों में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 26 मई की रात की है, जब वह घर में सो रही थी। इसी दौरान इनाम, जमशेद, मजीद, व कमरु उसके घर में घुस आए और अपहरण कर खेत में ले गए। यहां पर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की लगातार चिल्लाती और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन इसका चारों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और घरवालों आपबीती बताई। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मेडिकल जांच कराई तो इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इस पर चारों आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी की तलाश तेज कर दी है। 

    वहीं, एक अन्य मामले में अपनी बहन के पास रह रही 20 वर्षीय युवती से भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की बहन का देवर बताया जा रहा है। मामले का खुलासा काफी समय बाद हुआ। दरअसल गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया। 

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप