दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास गोली बरसाने वाला नसीम दुर्रानी का एनकाउंटर, बुलंदशहर में किया ढेर
दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा एसटीएफ ने बुलंदशहर में कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया। नसीम पर दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास गोली चलाने और कई हत्याओं का आरोप था।

उत्तर पूर्वी जिले के कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में गुरुवार देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
HighLights
कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में मुठभेड़ में ढेर।
दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा एसटीएफ ने किया एनकाउंटर।
कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास गोली चलाने का आरोपी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी को दिल्ली की क्राइम ब्रांच व नोएडा एसटीएफ ने बुलंदशहर में गुरुवार देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मृतक ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के करीब ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।
वहीं, पुलिस के अनुसार, राजा मेवाती गिरोह के सरगना हारून पहलवान के करीबी समीर की 12 गोलियां मारकर हत्या करने में भी उसका ही हाथ था। छह माह में नसीम ने उत्तर पूर्वी जिले में गैंगवार में दो हत्या करके लॉ एंड ऑर्डर को बड़ी चुनौती दी थी। नसीम पर हत्या के पांच केस दर्ज थे।
अस्पताल में डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुलंदरशहर में एनकाउंटर के दौरान नसीम दुर्रानी और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान नसीम दुर्रानी को कई राउंड गोलियां लग गईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटा शकील से ली थी छोटा राजन को मारने की सुपारी
नसीम दुर्रानी का नाम कई प्रकरण में चर्चा में रहा था। वो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भी लगातार संपर्क में रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छोटा शकील ने उसे छोटा राजन की हत्या करने की भी सुपारी दी थी।

25 से अधिक मामले दर्ज
इससे पहले, नसीम दुर्रानी ने कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर 12 राउंड फायरिंग की गई थी। वहीं, नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे कुल 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। दुर्रानी पर पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या मामले में साजिश रचने का भी आरोप है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।