विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा से मुंबई, दिल्ली और उधना के लिए चलेंगी 3 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:10 AM (IST)

दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से मुंबई, दिल्ली और उधना के लिए तीन त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

छपरा से मुंबई, दिल्ली और उधना के लिए चलेंगी 3 त्योहार स्पेशल ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर)

छपरा से मुंबई, दिल्ली और उधना के लिए चलेंगी 3 त्योहार स्पेशल ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. छपरा से मुंबई, दिल्ली, उधना के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. दीपावली और छठ के बाद अतिरिक्त भीड़ हेतु परिचालन।

  3. ट्रेनें 20 से 23 नवंबर के बीच संचालित होंगी।

जागरण संवाददाता, छपरा। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से मुंबई, दिल्ली और उधना के लिए तीन त्योहार विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन ट्रेनों का परिचालन 20 से 23 नवंबर के बीच होगा। इससे पर्व के बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन

रेलवे के अनुसार, 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 20 नवंबर को रात 11:15 बजे एलटीटी से चलेगी और तीसरे दिन शाम 4:20 बजे छपरा पहुंचेगी।

01128 छपरा-एलटीटी ट्रेन

वापसी में 01128 छपरा-एलटीटी ट्रेन 23 नवंबर को शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गोरखपुर, कानपुर, झांसी, भोपाल और भुसावल होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे।

05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन

इसी तरह 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 21 नवंबर को शाम पांच बजे छपरा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

05014 आनंद विहार-छपरा ट्रेन

वापसी में 05014 ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन सीवान, थावे, पडरौना और गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

05305 छपरा-उधना आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन

वहीं, 05305 छपरा-उधना आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 21 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होगी।

बलिया, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, जबलपुर और भुसावल होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। यह एकतरफा यात्रा के लिए संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाने वालों के लिए गुड न्यूज, रेलवे चला रहा 13 नई स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।