विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाने वालों के लिए गुड न्यूज, रेलवे चला रहा 13 नई स्पेशल ट्रेनें

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:31 AM (IST)

दीपावली और छठ महापर्व के बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे 20 से 24 नवंबर के बीच 13 और विशेष ट्रेनें चलाएगा।

प्रवासियों के लिए रेलवे ने बिहार से चलाई 13 स्पेशल ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रवासियों के लिए रेलवे ने बिहार से चलाई 13 स्पेशल ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दीपावली-छठ बाद प्रवासियों के लिए 13 विशेष ट्रेनें।

  2. 20 से 24 नवंबर तक होगा ट्रेनों का परिचालन।

  3. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित कई शहरों को जोड़ेंगी।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली और छठ महापर्व के बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों की राह आसान करने के लिए रेलवे लगातार विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 20 से 24 नवंबर के बीच 13 और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, केरल और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें कुछ अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से संबंधित अद्यतन जानकारी एनटीईएस और रेलवन एप पर प्राप्त की जा सकती है।

विशेष ट्रेनों का विवरण:

20 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें-

  • 05525 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल : सहरसा से रात 9:45 बजे चलेगी। 22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी।
  • 07564 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल : दानापुर से सुबह 6:15 बजे चलेगी। 21 नवंबर को शाम 4 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
  • 03243 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल : दानापुर से दोपहर 3 बजे चलेगी। 21 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

21 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें-

  • 05223 बरौनी-एरणाकुलम स्पेशल : बरौनी से रात 11 बजे चलेगी। 24 नवंबर को सुबह 7 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी।
  • 03259 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल : दानापुर से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। 22 नवंबर को रात 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • 03247 दानापुर-बेंगलुरु कैंट अनारक्षित स्पेशल : दानापुर से शाम 6 बजे चलेगी। 23 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।


22 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें-

  • 05529 रक्सौल-चर्लपल्ली अनारक्षित स्पेशल : रक्सौल से शाम 4:55 बजे चलेगी। 24 नवंबर को सुबह 10 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
  • 01020 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल : सहरसा से शाम 4 बजे चलेगी। 24 नवंबर को दोपहर 12:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • 03249 पटना-एरणाकुलम स्पेशल : पटना से रात 10:30 बजे चलेगी। 25 नवंबर को सुबह 3 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी।
  • 05225 बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल : बरौनी से रात 11 बजे चलेगी। 24 नवंबर को सुबह 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • 07562 दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल : दरभंगा से दोपहर 1:30 बजे चलेगी। 24 नवंबर को सुबह 6 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

24 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें-

  • 09074 जयनगर-उधना स्पेशल : जयनगर से सुबह 9 बजे चलेगी। 26 नवंबर को रात 1 बजे उधना पहुंचेगी।
  • 09072 जयनगर-उधना स्पेशल : जयनगर से सुबह 11:30 बजे चलेगी। 26 नवंबर को रात 2:30 बजे उधना पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद मुंगेर से परदेश लौटना हुआ मुश्किल: विक्रमशिला-ब्रह्मपुत्र मेल में 'नो रूम', गरीब रथ में 492 तक वेटिंग

यह भी पढ़ें- बिहार में तत्काल टिकट की जद्दोजहद, रात में पुरुष देते पहरा तो सुबह कतार संभालतीं महिलाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।