विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत ने रचा इतिहास, 5 करोड़ के पार पहुंची यात्रियों की संख्या; 93 दिन में जुड़ा एक करोड़

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:40 AM (IST)

नमो भारत ट्रेन ने 5 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें पिछले 93 दिनों में 1 करोड़ ...और पढ़ें

नमो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है।

नमो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है।

HighLights

  1. नमो भारत ट्रेन ने 5 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार किया।

  2. पिछले 93 दिनों में एक करोड़ नए यात्रियों ने यात्रा की।

  3. RRTS की तेज, आरामदायक सेवा पर यात्रियों का बढ़ता विश्वास।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नमो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है। 21 अक्टूबर, 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड के उद्घाटन के साथ इस कारिडोर पर परिचालन की शुरुआत हुई थी।

इसके बाद 16 मई 2025 को, यानी परिचालन आरंभ होने के 574 दिनों में एक करोड़ लोगों ने यात्रा की। उसके 211 दिनों बाद यात्रियों की संख्या दो करोड़, 143 दिनों में तीन करोड़ और 101 दिनों में चार करोड़ हो गई। उसके बाद 10 नवंबर को यात्रियों की संख्या बढ़कर हो गई पांच करोड़ हो गई। यानी मात्र 93 दिनों में एक करोड़ लोगों ने यात्रा की।

अधिकारियों का कहना है कि संपूर्ण कारिडोर के परिचालित होने के कुछ ही महीनों में हासिल हुई यह उपलब्धि देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर यात्रियों के लगातार बढ़ते विश्वास और इसकी तेज, आरामदायक एवं विश्वसनीय क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

नमो भारत ने दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आवागमन को काफी सुगम बना दिया है। तेज कनेक्टिविटी, वातानुकूलित कोच, विश्वसनीय सेवा और मेट्रो, रेल व बस के साथ सुविधाजनक इंटरचेंज की वजह से नौकरी, शिक्षा, कारोबार और अन्य काम के लिए लोग इससे यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली को छठ महापर्व का बड़ा तोहफा, मूनक नहर पर बना 11 KM लंबा नया छठ घाट; आज होगा उद्घाटन

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, जहां घुटता था दम, वहां अब राहत; नए इलाकों में बढ़ा प्रदूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।