विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली को छठ महापर्व का बड़ा तोहफा, मूनक नहर पर बना 11 KM लंबा नया छठ घाट; आज होगा उद्घाटन

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:27 AM (IST)

दिल्ली को छठ महापर्व के लिए मूनक नहर पर एक नया और विशाल 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट मिला है, ...और पढ़ें

आईटीओ स्थित यमुना किनारे तैयार छठ घाट। हरीश कुमार

आईटीओ स्थित यमुना किनारे तैयार छठ घाट। हरीश कुमार

HighLights

  1. मूनक नहर पर 11 किमी लंबा नया छठ घाट

  2. नितिन नवीन करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता रहेंगी मौजूद

  3. श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ महापर्व पर दिल्ली को इस बार मूनक नहर के रूप में एक नया और विशाल छठ घाट मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने नहर के दोनों किनारों पर करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज (गुरुवार) को शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव के पास इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

करीब दो दशक से उपेक्षा का शिकार रही मूनक नहर का एक साल में कायाकल्प किया गया है। सीएम ने कहा कि यहां से लगभग 1400 ट्रक मलबा और कचरा निकालकर सफाई कराई गई।

compressed_82071597

आईटीओ छठ घाट पर निरीक्षण के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देते मंत्री प्रवेश वर्मा। जागरण

11 KM क्षेत्र में होगी पूजा

नहर के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां और सड़कें बनाई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, प्रकाश, टेंट और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे, बैठने के लिए बेंच, हरियाली और सुंरदीकरण भी परियोजना का हिस्सा हैं। इस वर्ष पूरे 11 किलोमीटर क्षेत्र में छठ पूजा होगी।

इससे शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बादली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। भविष्य में इसे मनोरंजन और सैर-सपाटे के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

दिल्ली में 996 स्थानों पर बने 1482 छठ घाट: प्रवेश वर्मा

छठ की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को लोक निर्माण एवं सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा आइटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचे। उन्होंने सफाई, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 996 स्थानों पर 1482 घाट बनाए गए हैं। इनमें 53 स्थानों पर 81 स्थायी घाट, 914 स्थानों पर 1372 अस्थायी घाट और यमुना किनारे 29 स्थानों पर 29 घाट शामिल हैं। तैयारियां समय पर पूरी कराने के लिए 74 एजेंसियों को 155 कार्य सौंपे गए हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग, सुपर स्वच्छ लीग में छठा स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।