विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग, सुपर स्वच्छ लीग में छठा स्थान

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:50 AM (IST)

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) में छठा स्थान हासिल किया है, जो पिछली बार ...और पढ़ें

नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग सुपर स्वच्छ लीग में छठा स्थान (एआई जेनरेटेड इमेज)

नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग सुपर स्वच्छ लीग में छठा स्थान (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने सुपर स्वच्छ लीग में छठा स्थान पाया।

  2. शहर को 5-स्टार गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस प्रमाणन मिला।

  3. पिछली बार के 14वें स्थान से आठ अंकों की लंबी छलांग लगाई।

कुंदन तिवारी, नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) में छठा स्थान हासिल किया है। तीन से दस लाख आबादी वाले शहरों की इस श्रेणी में देश के 22 शीर्ष स्वच्छ शहरों में नोएडा ने अपनी जगह मजबूत की।

पिछली बार 23 शहरों के बीच नोएडा 14 वें स्थान पर था। प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में शहर ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। वर्ष 2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा 324 वें स्थान पर था।

लगातार हो रहा सुधार

इसके बाद लगातार सुधार के साथ 2021 में शहर देश के शीर्ष पांच शहरों में शामिल हुआ। वर्ष 2022 में 7500 में से 6332 अंक हासिल कर पांचवीं रैंक मिली। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते शहर को पिछले वर्ष सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) में शामिल किया गया।

इस बार भी 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर नोएडा ने लीग में अपनी जगह कायम रखी। 12500 में से करीब नौ हजार अंक हासिल कर आठ अंक की लंबी छलांग लगाई। शहर को 5-स्टार गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) रेटिंग और वाटर प्लस प्रमाणन भी मिला है।

इसके साथ ही नोएडा देश के 22 विशिष्ट सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) शहरों में शामिल है। करुणेश ने इस उपलब्धि का श्रेय नागरिकों की भागीदारी और अधिकारियों के प्रयासों को दिया। सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के अन्य मानकों पर काम जारी है।

प्राधिकरण ने आने वाले वर्षों में तकनीक और कार्यप्रणाली में सुधार कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही है।

इन बिंदुओं पर हो रहा काम

  • 2018 से 2024 तक स्वच्छता के सफर में नोएडा ने जनमानस में व्यवहार परिवर्तन लाने का प्रयास किया।
  • विभिन्न स्थानों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सूखे एवं गीले कूड़े को पृथक-पृथक कर डस्टबिन में लगवाए।
  • मानिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) बनाया गया, जहां से शहर के प्रत्येक स्थानों पर सीसीटीवी से नजर रखी गई।
  • शहर में मैकेनिकल स्वीपिंग का कार्य उच्चस्तरीय तकनीकी मशीनों से कराया गया, जिसमें सेंट्रर वर्ज के बार्डर पर जमी मिट्टी तक हटवाई।
  • नाला जोक होने की स्थिति में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से अंकुश लगाया गया।
  • थ्री आर रिड्यूस, रियूज, रि साइकिल के माध्यम से जनजागरूक फैलाई।
  • समस्त नालों पर बाम्बू स्क्रीन और एमएस बार स्क्रीन का प्रविधान किया गया।

बुलंदियों पर पहुंचने का सफर 

  • 2018 में 3 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या की श्रेणी में नोएडा की रैंक 324 वीं रही।
  • 2019 में रैंक में सुधार लाकर यह रैंक 150 वीं हो गई, उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
  • 2019 में नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में थ्री स्टार रैंकिंग मिली, साथ ही ओडीएफ प्लस प्लस मिला।
  • 2020 में 3 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या की श्रेणी में 25 वीं रैंक प्राप्त हुई।
  • 2021 में इसी श्रेणी में चौथी रैंक, क्लीनेस्ट मीडियम सिटी और पांच स्टार गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला।
  • 2022 में 5 वीं रैंक के साथ नोएडा को बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबिल सिटी के लिए चयनित किया गया।
  • 2023 में वाटर प्लस, पांच स्टार गार्बेज फ्री सिटी प्रदेश में प्रथम स्थान
  • 2024 में नोएडा को वाटर प्लस एवं पांच स्टार गार्बेज फ्री सिटी साथ ही स्वच्छता सुपर लीग ई / सर्टिफिकेट मिला।
  • 2025 में नोएडा को स्वच्छता सुपर लीग में गोल्डन सिटी के अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।
  • 2026 में नोएडा को स्वच्छता सुपर लीग में गोल्डन सिटी के अवार्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- फैटी लीवर से बढ़ता डायबिटीज का खतरा, पेट की बढ़ती चर्बी को न करें नजरअंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।