मोती नगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, चेंजिंग रूम में युवती की जान लेने वाला आरोपी सूरज गिरफ्तार
दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम के चेंजिंग रूम में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने ...और पढ़ें
-1794737037877_m.webp)
दिल्ली पुलिस।
HighLights
मोती नगर शोरूम में युवती की हत्या का मामला।
पुलिस ने आरोपी सूरज को दिल्ली से किया गिरफ्तार।
एकतरफा प्यार के शक में हुई थी यह वारदात।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में शोरूम के चेंजिंग रूम में हुई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से बाहर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते टेक्निकल और मैनुअल सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ लिया।
गला काटकर की थी हत्या
बता दें कि शनिवार रात कपड़े के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी युवक शोरूम में पहुंचा और युवती को चेंजिंग रूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
शोरूम बंद करने से पहले स्टाफ ने चेंजिंग रूम में युवती का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्यार की आशंका जताई जा रही है।
मृतका की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली में रहती थी और मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वस्त्र महल नाम के कपड़े के शोरूम में काम करती थी। शनिवार शाम उसकी छुट्टी के समय युवक शोरूम पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी और शबनम पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच दोस्ती थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 साल की लड़की की हत्या, बेरहमी से काटा गला; शक के दायरे में दोस्त