विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 साल की लड़की की हत्या, बेरहमी से काटा गला; शक के दायरे में दोस्त

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM (GMT+05:30)

मोती नगर के एक कपड़े के शोरूम में 18 वर्षीय युवती शबनम की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ...और पढ़ें

दिल्ली में शोरूम के चेंजिंग रूम में मर्डर। फोटाे: एएनआई

दिल्ली में शोरूम के चेंजिंग रूम में मर्डर। फोटाे: एएनआई

HighLights

  1. मोती नगर शोरूम में 18 वर्षीय युवती की हत्या।

  2. आरोपी ने चेंजिंग रूम में गला काटकर वारदात को अंजाम दिया।

  3. एकतरफा प्यार के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मोती नगर में शनिवार रात कपड़े के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई।

आरोपी युवक शोरूम में पहुंचा और युवती को चेंजिंग रूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

शोरूम बंद करने से पहले स्टाफ ने चेंजिंग रूम में युवती का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्यार की आशंका जताई जा रही है।

दोनों के बीच पहले से थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली में रहती थी और मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वस्त्र महल नाम के कपड़े के शोरूम में काम करती थी।

शनिवार शाम उसकी छुट्टी के समय युवक शोरूम पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आरोपी और शबनम पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच दोस्ती थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

चेंजिंग रूम में किया हमला

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मौका देखकर शबनम को शोरूम के चेंजिंग रूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

रात करीब नौ बजे शोरूम बंद करने से पहले कर्मचारी चेंजिंग रूम की जांच करने पहुंचे तो शबनम वहां बेसुध हालत में पड़ी मिली। जांच करने पर उसकी मौत का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश

सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इसके जरिए आरोपी की पहचान और वारदात के बाद उसके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए युवती के परिचितों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड अभिनेता और दिल्ली के व्यापारी पर हमले की साजिश नाकाम, गैंगस्टर अनिल पंडित के दो शूटर गिरफ्तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।