दिल्ली में बंद कमरे से दो शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर नहीं पाए गए चोट के निशान
द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन में एक मकान के अंदर दो लोगों के शव मिले ...और पढ़ें
-1775323904418_m.webp)
मोहन गार्डन में कमरे में दो लोगों का शव बरामद।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मोहन गार्डन इलाके में एक मकान के अंदर दो लोगों के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:55 बजे पीसीआर कल के जरिए सूचना मिली थी कि मेट्रो पिलर नंबर 743 के पास स्थित एक घर में दो शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहन गार्डन निवासी देवेंद्र (50) और जेजे कालोनी, हस्तसाल निवासी अमित कुमार (48) के रूप में की है।
एफएसएल की टीम े मौके का बारीकी से निरीक्षण किया
उपायुक्त ने बताया कि दोनों मृतक 65 वर्षीय नरेश के मकान में किराए पर रह रहे थे। सूचना के बाद क्राइम टीम और एफएसएल की जांच टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में दोनों शवों पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। उपायुक्त के अनुसार, मामले की जांच जारी है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
