JNU में कुलगुरु के खिलाफ आरोपों पर सोमवार को आएगी रिपोर्ट, साबरमती लाॅन में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी नजरें
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित के खिलाफ आरोपों की सार्वजनिक जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी। छात्र ...और पढ़ें
-1774747539414-1775227400243-1775227408511-1775323233445_m.webp)
JNU में कुलगुरु के खिलाफ आरोपों पर सोमवार को आएगी रिपोर्ट। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रशासन और छात्र-शिक्षक संगठनों के बीच टकराव एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सार्वजनिक जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी की जाएगी, जिस पर पूरे परिसर की नजरें टिकी हैं।
रिपोर्ट को छात्र संघ और शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सार्वजनिक जांच प्रक्रिया का निष्कर्ष माना जा रहा है। मार्च में दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों ने अपनी बात रखी थी। अब तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के कामकाज पर कई सवाल खड़े कर सकती है।
छात्र संगठनों का आरोप है कि वर्तमान प्रशासनिक नीतियों ने विश्वविद्यालय की समावेशी और प्रगतिशील छवि को प्रभावित किया है। खासतौर पर पीएचडी प्रवेश, छात्रावास आवंटन और अकादमिक मूल्यांकन में पारदर्शिता और आरक्षण नीति के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उनका मानना है कि इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सोमवार को साबरमती लॉन में होने वाले इस कार्यक्रम में अमराराम और डी राजा की मौजूदगी इसे और अहम बना रही है। रिपोर्ट जारी होने के बाद परिसर में बहस तेज होने के साथ ही प्रशासन और संगठनों के बीच संवाद या टकराव दोनों संभावनाएं खुली नजर आ रही हैं।
