विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाफ मैराथन को लेकर 5 अप्रैल को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Published: Sat, 04 Apr 2026 10:12 PM (IST)

दिल्ली में 5 अप्रैल को होने वाली PNB सॉलिडरेशन दिल्ली हाफ मैराथन के कारण दक्षिण दिल्ली के कई मार्गों पर ...और पढ़ें

दिल्ली में 5 अप्रैल को हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

दिल्ली में 5 अप्रैल को हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को जेएलएन स्टेडियम में 'PNB सॉलिडरेशन दिल्ली हाफ मैराथन” का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 5:30 बजे से शुरू होने वाले इस इवेंट के कारण दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक को रेगुलेट और डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर बताया कि मेहर चांद मार्केट सिग्नल, कोटला रेड लाइट, सेकंड एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग, फोर्थ एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग और लाला लाजपत राय कट (CBI बिल्डिंग) पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही बी.पी. मार्ग और लोधी रोड पर सुबह 5 बजे से 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन इलाकों में बी.पी. मार्ग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड, सेकंड एवेन्यू रोड और फोर्थ एवेन्यू रोड पर भारी जाम की आशंका है। इमरजेंसी वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस आदि) को फ्री पासेज दिया जाएगा, लेकिन उन्हें जहां संभव हो बी.पी. मार्ग और सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड से बचने की सलाह दी गई है।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

मेहर चंद मार्केट सिग्नल: सेवा नगर, जोर बाग एवं आईएनए से आने वाले भारी वाहनों को फोर्थ एवेन्यू रोड एवं सेवा नगर मार्केट रोड के रास्ते अरोबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

कोटला रेड लाइट: कोटला मुबारकपुर, डिफेंस कॉलोनी एवं एंड्र्यूज गंज से आने वाले ट्रैफिक को डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सेकंड एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग: खन्ना मार्केट एवं लोधी कॉलोनी से आने वाले ट्रैफिक को जोर बाग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

फोर्थ एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग: सेवा नगर एवं जोर बाग से आने वाले ट्रैफिक को जोर बाग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

लाला लाजपत राय कट (CBI बिल्डिंग): मूलबचंद से आने वाले ट्रैफिक को जेएलएन रोड की ओर बाएं मुड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसे मथुरा रोड के रास्ते दिल्ली चिड़ियाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रभावित रूट से बचें, यात्रा की पहले से प्लानिंग करें, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अस्पताल जाने वालों को अतिरिक्त समय रखें और जहां संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई, घरेलू सहायिका के तौर पर कर रही थी काम