दिल्ली में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई, घरेलू सहायिका के तौर पर कर रही थी काम
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। ये महिलाएं ...और पढ़ें

दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवादादता, बाहरी दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। जो यहां रहते हुए, घरेलू सहायिका की नौकरी कर रही थी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज बरामद किया है। पकड़ी गई महिलाओं में से एक स्नातक तक पढ़ी हुई है।
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान 47 वर्षीय अफरोजा खातून और 36 वर्षीय लुकी बेगम के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई बांग्लादेशी महिलाओं को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद इन्हें निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
दोनों महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर कर रही थी काम
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि अवैध प्रवास पर अंकुश लगाने के विदेशी सेल लगातार जिले में निगरानी कर रही है। पुलिस ने इनकी पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया हुआ है। पुलिस टीम को मुखबिरों के जरिए सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी महिला घरेलू सहायिका में काम कर रही है और वह भारत में अवैध रूप से रह रही है।
इनके शालीमार बाग इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस इस सूचना को पुख्ता करने में जुट गई। पुलिस ने एक अप्रैल की सुबह दो संदिग्ध महिलाओं को हैदरपुर के पास रोका। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं ने खुद को भारतीय नागरिक बताया और कोठियों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने की बात कही। लेकिन उनके बातचीत के लहजे से पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र पाया
पुलिस ने उनके दस्तावेजों के साथ फोन की जांच की। उनके फोन में पुलिस ने प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल पाया, साथ ही उसमें बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज भी बरामद हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो फोन जब्त कर लिए। पूछताछ में उनलोगों ने बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो दिल्ली में अवैध रूप से रह रही थीं।
पूछताछ के दौरान पाया गया कि उनमें से एक महिला स्नातक है जबकि दूसरी निरक्षर है। स्नातक महिला अधिक पैसे कमाने के लिए धन अर्जित करने के उद्देश्य से दिल्ली में कार्य कर रही थी। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।
