विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 माह पहले हुई थी शादी

Published: Sun, 23 Aug 2026 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2026 04:14 PM (IST)

दिल्ली के द्वारका में रक्षा मंत्रालय की एएसओ नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति ...और पढ़ें

रक्षा मंत्रालय की एएसओ नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

रक्षा मंत्रालय की एएसओ नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

HighLights

  1. रक्षा मंत्रालय की एएसओ नाजिया खानम की संदिग्ध मौत।

  2. पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप।

  3. द्वारका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में द्वारका के भरथल गांव में 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के पद पर तैनात थीं।

द्वारका जिला पुलिस ने मामले में महिला के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को दिन में 4:21 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को भरथल गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-23 द्वारका थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

jagran News (3307)

7 माह पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, जिस महिला का शव मिला, उनकी शादी इसी वर्ष 11 अप्रैल को ही मो. आजम अली खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के सात महीने के भीतर मामला होने के कारण पुलिस ने तुरंत संबंधित एसडीएम (कार्यकारी मजिस्ट्रेट) को सूचित किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।

अगले दिन लगाए गंभीर आरोप

21 अगस्त को प्राथमिक पूछताछ के दौरान एसडीएम के समक्ष मृतक महिला के परिजनों ने अपने लिखित बयान में किसी भी प्रकार का संदेह या आरोप व्यक्त नहीं किया था। हालांकि, 22 अगस्त को परिजनों ने पुनः एसडीएम के सामने पेश होकर एक नई शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना व अन्य गंभीर आरोप लगाए गए।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की भयावह घटना के बाद दिल्ली में डांस टीचर ने iPhone की EMI के दबाव में यमुना में लगाई छलांग

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 22 अगस्त को थाना सेक्टर-23 द्वारका में मामला दर्ज कर लिया। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त के अनुसार, पीसीआर काल मिलते ही पुलिस ने तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है और जो भी तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।