दिल्ली में भी महाराष्ट्र जैसा मामला, आईफोन EMI के दबाव में टीचर ने यमुना में लगाई छलांग
दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास एक 30 वर्षीय डांस टीचर ने आईफोन की किस्त न चुका पाने के तनाव ...और पढ़ें
-1787475724717_m.webp)
आईफोन की किस्त न भर पाने पर डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग।
HighLights
दक्षिणी दिल्ली में डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग।
आईफोन की किस्त न चुका पाने के तनाव में उठाया कदम।
पुलिस और डीडीएमए टीम ने तत्परता से बचाई जान।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में दक्षिणी जिले में कालिंदी कुंज के पास एक 30 वर्षीय डांस टीचर ने रविवार को यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस व डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।
पुलिस के मुताबिक, शौक के लिए डांस टीचर ने कुछ समय पहले किस्त पर आईफोन ले लिया था। आमदनी कम होने के चलते किस्त भरने में समस्या हो रही थी। इसी तनाव के चलते उन्होंने यमुना में छलांग लगा दी।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब महाराष्ट्र में मोबाइल फोन के विवाद को लेकर एक भयावह घटना हुई है। इस घटना में बाप-बेटे की खाई में गिरने से मौत हुई। इसके बाद मां ने भी अपनी जान दे दी।

दिल्ली में कैसी हुई घटना
कालिंदी कुंज इलाके में स्थित भोला घाट (कालिंदी पुल) के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक के यमुना में कूदने का शोर मचाया। वहां गश्त कर रहे हेड कॉन्स्टेबल शिवम और कॉन्स्टेबल आनंद गौतम ने बिना समय गंवाए बाढ़ विभाग की टीम को नाव के साथ मौके पर बुलाया। पुलिस और राहत टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी में डूब रहे 30 वर्षीय युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाए गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ओखला फेज-2 की संजय कॉलोनी का निवासी है और डांस टीचर के साथ-साथ माली का काम भी करता है। पिछले कुछ समय से आमदनी घटने के कारण वह अपने मोबाइल फोन की ईएमआई (EMI) जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में था।
पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कराने के बाद उसे पत्नी और साले के सुपुर्द कर सुरक्षित घर भेज दिया। गौरतलब है कि कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते 15 दिनों में डूबते हुए 5 लोगों की जान बचाई है।
महाराष्ट की घटना
महाराष्ट्र के चर्चित मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, 18 वर्षीय युवक अपने माता-पिता द्वारा आईफोन (iPhone) की ईएमआई न चुका पाने के कारण बेहद नाराज था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 माह पहले हुई थी शादी
हालांकि, गहन जांच के दौरान इस त्रासदी से ठीक एक दिन पहले का एक नया पहलू सामने आया है। मृतक की मां, संगीता चंदगुडे के यूट्यूब चैनल पर 'रिश्तों और उनके मूल्यों' विषय पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसे अब पुलिस जांच में बेहद अहम कड़ी माना जा रहा है।
