Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon 2023 को लेकर मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट, अगले 2 दिनों में देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 03:31 PM (IST)

    Monsoon 2023 Updatesबिपरजॉय चक्रवात का कहर भले ही कम हो गया हो लेकिन कई राज्यों में अभी-भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

    Hero Image
    Monson 2023 को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिपरजॉय चक्रवात का कहर भले ही कम हो गया हो, लेकिन कई राज्यों में अभी-भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जिससे मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। अब मौसम विभाग ने मानसून के लेकर ताजा अपडेट दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा- पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय अवस्था में है।

    असम और मेघालय में आज भारी बारिश की संभावना है और अगले दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

    आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार का कहना है, "चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान में है और यह अब तक एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र है। कल से पूर्वी राजस्थान में वर्षा कम हो जाएगी, लेकिन यह बहुत भारी वर्षा के रूप में जारी रहेगी।

    दो दिन की बारिश से दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी: IMD

    मौसम वैज्ञानिक ने आगे कहा कि दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश हो रही है। यह अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी... इसके बाद 2 दिनों तक गर्मी की कहर दिखाई देगा। उसके बाद हीटवेब में कमी आएगी। पश्चिम मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है जो धीरे-धीरे कम हो जाएगी। दक्षिण पश्चिम यूपी में भी अगले 2 दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

    बारिश की वजह से गिरा तापमान

    वहीं, दिल्ली-एनसीआर इलाके में सोमवार सुबह के तेज बारिश हो रही है,  जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर आ सकता है।