विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में MCD स्कूलों के 5.1 लाख बच्चों को इस हफ्ते मिलेगी यूनिफॉर्म-स्कूल बैग की रकम, खाते में आएंगे ₹1370

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:25 AM (IST)

एमसीडी इस सप्ताह से अपने प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को यूनिफार्म और स्कूल बैग के लिए वित्तीय सहायता राशि देना ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एमसीडी छात्रों को यूनिफार्म और स्कूल बैग के लिए वित्तीय सहायता देगी।

  2. 5.1 लाख छात्रों को डीबीटी से 70 करोड़ रुपये मिलेंगे।

  3. एमसीडी अब स्वयं नोटबुक और स्टेशनरी सीधे स्कूलों में बांटेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत इस सप्ताह से अपने प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को यूनिफार्म और स्कूल बैग के लिए वित्तीय सहायता राशि देना शुरू करेगा।

पहले चरण में लगभग 5.1 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से करीब 70 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

निगम अधिकारियों के अनुसार, 31 अगस्त की कटआफ तिथि तक दर्ज आंकड़ों के आधार पर कुल 6,56,950 छात्रों को लाभार्थी चयनित किया गया है। वर्तमान में लगभग 5.1 लाख बच्चों के बैंक विवरण सत्यापित हो चुके हैं।

प्रत्येक छात्र को यूनिफार्म के लिए 1,250 रुपये और स्कूल बैग के लिए 120 रुपये मिलाकर कुल 1,370 रुपये की राशि दी जाएगी। जिन अभिभावकों के खाते निष्क्रिय हैं या नहीं खुले हैं, निगम प्रशासन उनके बैंक खाते खुलवाने और अपडेट कराने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

निगम खुद बांटेगा नोटबुक व स्टेशनी

इसके अतिरिक्त, एमसीडी ने इस बार स्टेशनरी वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों के खातों में 300 रुपये ट्रांसफर करने के बजाय निगम स्वयं खरीदारी कर स्कूलों के माध्यम से सीधे नोटबुक व स्टेशनरी बांटेगा।

खातों में राशि आने में होने वाली देरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को समय पर पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें- बुर्के से स्कूल यूनिफॉर्म तक: मुंबई की गौशिया ने हौसले से बदली किस्मत, मां-बेटी साथ जाती हैं स्कूल

यह भी पढ़ें- अमृतसर की 'पहल' योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, 20 हजार स्कूल यूनिफॉर्म सिलकर कमाए लाखों