विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन इमारत हादसे में MCD के तीन और इंजीनियर सस्पेंड, अब तक आठ पर गिरी गाज

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:21 PM (GMT+05:30)

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन विभाग के ...और पढ़ें

हादसे के बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच कार्रवाई की गई थी। फाइल फोटो

हादसे के बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच कार्रवाई की गई थी। फाइल फोटो

HighLights

  1. MCD ने सत्य निकेतन इमारत ढहने पर तीन इंजीनियर निलंबित किए।

  2. निलंबन लापरवाही और अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने के लिए।

  3. पहले भी एक उपायुक्त और चार इंजीनियरों पर हुई थी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में इमारत ढहने के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने और अवैध निर्माण पर समय रहते कदम न उठाने के आरोप में भवन विभाग के तीन और अभियंताओं (इंजीनियरों) को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

इन अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज

एमसीडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जोन के भवन विभाग में तैनात अधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है...

  • रविंदर कुमार (सहायक अभियंता / एई)

  • सुमन सौरभ (कनिष्ठ अभियंता / जेई)

  • मोहित यादव (कनिष्ठ अभियंता / जेई)

निगम के मुताबिक, इन तीनों अधिकारियों ने अनधिकृत निर्माण को रोकने और अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों को निभाने में ढिलाई दिखाई, जिसके कारण सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर लागू सेवा नियमों के तहत यह एक्शन लिया गया है।

मामले में अब तक कई अधिकारियों पर हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब इस हादसे को लेकर अधिकारियों पर गाज गिरी है। इससे पहले भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) और चार अन्य इंजीनियरों को निलंबित किया जा चुका है।

एमसीडी की सख्त चेतावनी: लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

नगर निगम ने अपने क्षेत्रीय स्तर के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमों का उल्लंघन होने पर तय समय के भीतर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एमसीडी ने साफ किया है कि हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और जो भी कर्मचारी या अधिकारी अपने काम में ढिलाई बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- Explainer: सत्य निकेतन हादसे में रेंट एग्रीमेंट में 'कोई जिम्मेदारी नहीं' लिखने से क्या खत्म हो जाएगा जिम्मा? जानें कानून

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे के बाद DU का बड़ा कदम, हॉस्टल क्षमता बढ़कर होगी 12,754 सीट; 3 महीने में पूरा होगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।