दिल्ली: कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में 29 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी
कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एक 29 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी है। बचाव दल उसकी तलाश ...और पढ़ें
HighLights
कालिंदी कुंज के पास यमुना में कूदा युवक।
29 वर्षीय युवक रंजीत की तलाश जारी।
बचाव दल लगातार अभियान में जुटे हैं।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में 29 वर्षीय युवक के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद से ही बचाव दल युवक की तलाश में जुटे हैं। अभी फिलहाल तलाश युवक का पता नहीं चल सका है।
दक्षिण-पूर्वी जिले के उप मंडलीय वार्डन राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया था।
बचाव दल लगातार यमुना में युवक की तलाश कर रहे हैं। युवक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। उनके भाई से संपर्क किया गया है। युवक का पता चलने तक तलाश अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- कालिंदी कुंज में यमुना के झाग पर सियासत तेज, AAP का पलटवार- वजीराबाद के बाद गंदी होती है नदी
यह भी पढ़ें- दिल्ली के कालिंदी कुंज में AQI 267 दर्ज, 5 दिन सताएगी जहरीली हवा, 1 नवंबर से 5 बड़ी पाबंदियां