विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालिंदी कुंज में यमुना के झाग पर सियासत तेज, AAP का पलटवार- वजीराबाद के बाद गंदी होती है नदी

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:07 PM (IST)

दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना में झाग को लेकर AAP और BJP के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो ...और पढ़ें

यमुना नदी जहरीले झाग से ढका हुआ यह दृश्य कालिंदी कुंज क्षेत्र का है। वीडियो ग्रैब

यमुना नदी जहरीले झाग से ढका हुआ यह दृश्य कालिंदी कुंज क्षेत्र का है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. AAP ने BJP पर यमुना प्रदूषण को लेकर साधा निशाना।

  2. AAP का दावा, यमुना वजीराबाद तक 26 किमी साफ रहती है।

  3. BJP नेताओं को कालिंदी कुंज यमुना जल पीने की चुनौती।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में उठ रहे सफेद झाग और प्रदूषण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है और सत्तारूढ़ दल के नेताओं को खुली चुनौती दी है।

26 किमी तक यमुना का पानी रहता है साफ

आप ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की भौगोलिक और भौगोलिक-नदियों की बुनियादी स्थिति का ज्ञान नहीं है।

पार्टी का दावा है कि पल्ला से वजीराबाद तक यमुना नदी का 26 किलोमीटर का हिस्सा हमेशा से तुलनात्मक रूप से साफ रहा है, जो डीपीसीसी की रिपोर्टों में भी साबित हो चुका है।

वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास मिलने वाला नजफगढ़ नाला (862 एमजीडी) पहला ऐसा बड़ा नाला है, जो दिल्ली में प्रवेश के 26 किलोमीटर बाद यमुना को प्रदूषित करना शुरू करता है।

'नकली यमुना' बनाने को लेकर विवाद

आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जैसे पिछले साल छठ पूजा के समय हुआ था, वैसे ही इस बार भी केंद्र के निर्देश पर हरियाणा की भाजपा सरकार ने हथनिकुंड बैराज से अतिरिक्त ताजा पानी छोड़ा है।

इस अतिरिक्त पानी से प्रदूषकों का असर कुछ कम हो जाता है, जिसके बाद बीजेपी नेता केवल राजनीतिक स्टंटबाजी करते हैं। उन्होंने पिछले साल के उस वाकये का भी जिक्र किया जब कथित तौर पर 'नकली यमुना' बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

दावा- पिछले साल भी नहीं स्वीकारी थी चुनौती

इस बीच आप ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और जल मंत्री प्रवेश वर्मा को खुली चुनौती दी है कि वे सिर्फ बयानबाजी करने के बजाय कालिंदी कुंज घाट पर आएं और यमुना का पानी पीकर दिखाएं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी वे इस चुनौती से भाग खड़े होंगे।

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी, किरेन रिजिजू ने तैराकी प्रतियोगिता का दिया ऑफर; चुप्पी साधे हैं केजरीवाल

यह भी पढ़ें- 'मगरमच्छ साफ पानी में ही आते हैं', छठ से पहले सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी; केजरीवाल पर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।