यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से शख्स की मौत, मछुआरे ने निकाला शव; दो दोस्त सुरक्षित
दिल्ली के अलीपुर स्थित हिरणकी गांव में यमुना नदी में नहाते समय 40 वर्षीय रमन मुखिया की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय मछुआरे ने शव को बाहर निकाला।

यमुना नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 40 वर्षीय कामगार रमन मुखिया की डूबने से मौत हो गई।
HighLights
40 वर्षीय रमन मुखिया की यमुना नदी में डूबने से मौत।
हिरणकी गांव, अलीपुर थाना क्षेत्र में हुई यह घटना।
स्थानीय मछुआरे ने शव को नदी से बाहर निकाला।
राजीव रंजन, नई दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 40 वर्षीय कामगार रमन मुखिया की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम रमन है। वह दो अन्य लोगों के साथ ठोकर नंबर 24 पर नहाने गया था।
इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर स्थानीय मछुआरे ने नाव से उसे बाहर निकाला। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने बताया कि जांच में किसी तरह की साजिश या गलत घटना सामने नहीं आई। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में दो पक्षों की लड़ाई में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला; हालत गंभीर
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले इन रास्तों से गुजरें, शाहदरा फ्लाईओवर पर 31 अगस्त तक होगी मरम्मत