विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में दो पक्षों की लड़ाई में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला; हालत गंभीर

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में दो पक्षों के झगड़े में बीच-बचाव करने पर एक युवक छोटू पर राजू ने ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटू को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेलकम इलाके में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। एआई इमेज

वेलकम इलाके में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। एआई इमेज

HighLights

  1. वेलकम इलाके में झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी।

  2. राजू ने छोटू पर ब्लेड से किया गंभीर हमला।

  3. घायल युवक जीटीबी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेलकम इलाके में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान राजू नाम के युवक ने छोटू पर ब्लेड से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान छोटू ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि तभी राजू ने उस पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटू को तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डीसीपी उत्तर पूर्वी दिल्ली राहुल अलवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले इन रास्तों से गुजरें, शाहदरा फ्लाईओवर पर 31 अगस्त तक होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें- कब चलेगी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस ने तय किए नियम; सख्त SOP से लेकर पूरे विवाद तक जानिए सबकुछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।