विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले इन रास्तों से गुजरें, शाहदरा फ्लाईओवर पर 31 अगस्त तक होगी मरम्मत

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:11 AM (IST)

शाहदरा फ्लाईओवर पर 31 अगस्त तक मरम्मत कार्य चलेगा, जिससे गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। 

अगर आप दिल्ली आने के लिए शाहदरा फ्लाईओवर के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं तो फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचना बेहतर होगा। प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप दिल्ली आने के लिए शाहदरा फ्लाईओवर के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं तो फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचना बेहतर होगा। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. शाहदरा फ्लाईओवर पर 31 अगस्त तक मरम्मत कार्य.

  2. गाजियाबाद-दिल्ली मार्ग पर यातायात जाम की आशंका.

  3. आनंद विहार, एनएच-9 जैसे वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए.

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों के लिए यह जरूरी खबर है। अगर आप दिल्ली आने के लिए शाहदरा फ्लाईओवर के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं तो फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचना बेहतर होगा। फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चलने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

31 अगस्त तक चल सकता है मरम्मत कार्य 

शाहदरा फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर गाजियाबाद और साहिबाबाद की ओर से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को सुबह और शाम के व्यस्त समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फ्लाईओवर पर कार्य के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी होने और लंबी कतार लगने की संभावना है। यह मरम्मत कार्य 31 अगस्त तक चल सकता है।

आनंद विहार और एनएच-9 का करें प्रयोग

ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें और संभव हो तो शाहदरा फ्लाईओवर के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे जाम में फंसने और समय बर्बाद होने से बचा जा सकता है। दिल्ली पहुंचने के लिए आनंद विहार और एनएच-9 समेत कई वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है।

किन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

  • भोपुरा बॉर्डर-वजीराबाद रोड : साहिबाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक भोपुरा बॉर्डर होते हुए वजीराबाद रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
  • साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र-सूर्यनगर मार्ग : साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से सूर्यनगर होते हुए भी दिल्ली में प्रवेश किया जा सकता है।
  • आनंद विहार मार्ग : वाहन चालक आनंद विहार के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
  • एनएच-9 : दिल्ली जाने के लिए एनएच-9 का भी प्रयोग किया जा सकता है। इससे शाहदरा फ्लाईओवर के संभावित जाम से बचने में मदद मिल सकती है।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर तैनात कर्मियों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। जरूरी न हो तो इस मार्ग से जाने से बचें और वैकल्पिक रास्ता अपनाकर अपने गंतव्य तक पहुंचें।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के खोड़ा में डिप्रेशन के शिकार पति ने पत्नी और बेटी की कर दी हत्या, घायल छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- GDA के 16 फैसलों से बदलेगा गाजियाबाद, एलिवेटेड रोड-हरनंदीपुरम-एयरोसिटी को मिली मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।