विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धड़ल्ले से हो रहा फर्जी बुकिंग का खेल, डिलीवरी के मैसेज आए लेकिन घर नहीं पहुंचा सिलिंडर; कंज्यूमर हो रहे परेशान

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:18 PM (IST)

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की फर्जी बुकिंग और डिलीवरी के मामले बढ़ रहे हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग न करने पर ...और पढ़ें

उपभोक्ता द्वारा बुकिंग न किए जाने के बाद भी फोन पर एसएमएस से बुकिंग के संदेश आ रहे हैं।

उपभोक्ता द्वारा बुकिंग न किए जाने के बाद भी फोन पर एसएमएस से बुकिंग के संदेश आ रहे हैं। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच कई ऐसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिसमें उपभोक्ता द्वारा बुकिंग न किए जाने के बाद भी फोन पर एसएमएस से बुकिंग के संदेश आ रहे हैं। साथ ही, उसके कुछ दिन बाद सिलिंडर डिलीवर करने की जानकारी मिल रही है, लेकिन यह डिलीवरी उनके घर नहीं बल्कि अज्ञात स्थानों पर हो रही है।

एजेंसी पहुंचने पर हाथ आई मायूसी

झंडेवाला स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर मिली महिला उपभोक्ता शीला देवी ने बताया कि वह बुकिंग कर रही हैं तो वह हो नहीं रहा, जब एजेंसी पर आकर पता किया तो बताया गया कि कुछ दिन पहले ही बुकिंग और गैस डिलीवर हो गया है। लिहाजा, उन्हें पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही बुकिंग करनी होगी जबकि उन्होंने डेढ़ माह से कोई बुकिंग नहीं की है।

एक अन्य उपभोक्ता राजेश ने बताया कि उनके फोन पर तो बुकिंग और डिलीवर दोनों के मैसेज आए, जबकि उन्होंने यह किया ही नहीं। यह गड़बड़झाला बहुत पहले से चल रहा है। पहले लोग इसपर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब इसमें बड़ा खेल लग रहा है। मयंक ने बताया कि वह पूरे साल छह के करीब सिलिंडर बुक करते हैं, जबकि संदेश 12 बुकिंग का आता है।

एजेंसी व डिलीवरी मैन तो नहीं कर रहे हैं गड़बड़ी

ऐसे उपभोक्ता सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं इस मामले में एजेंसी व डिलीवरी मैन गड़बडी तो नहीं कर रहे हैं। वैसे, बुकिंग के बाद कंपनी द्वारा एसएमएस के माध्यम से डिलीवरी आथेंटिकेशन नंबर (डीएसी) नंबर भेजा जाता है। जो डिलीवरी के समय बताना पड़ता है। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, उसमें छेड़छाड़ संभव नहीं है लेकिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

ऑल इंडिया एलपीजी, वितरण फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ के अनुसार, उसमें गड़बड़ी संभव नही है, क्योंकि डीएसी नंबर की इंटरनेट माध्यम से इंट्री करनी पड़ती है। फिर भी आज के माहौल में उससे इंकार नहीं किया जा सकता है। उसमें खासकर डिलीवरी मैन की भूमिका संदिग्ध हो सकती है।

अभी भी सामान्य नहीं व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति

गैस एजेंसियों के अनुसार, पहले अस्पताल, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, हास्टल, व धार्मिक संस्थाओं को प्राथमिकता में रखा गया है, उसके बाद रेस्तरां का नंबर है। स्थिति यह कि कुछ बड़े रेस्तरां व संस्थान को व्यावासियक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

वहीं, छोटे दुकानदारों को कमर्शियल सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। बाहरी दिल्ली के बुध विहार की प्रताप ज्योति गैस एजेंसी के गोदाम से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद है। कंधारी गैस एजेंसी के गोदाम में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।

गोदाम इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि 15 मार्च से गैस सिलिंडर के कनेक्शन धारकों के लिए आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। अन्य किसी को यह नहीं दिया जा रहा है।

गैस की किल्लत ने खाने के दाम बढ़ा दिए

नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के साथ ही अन्य स्थानों पर किल्लत बरकरार है। यमुनापार में एलपीजी कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत जारी है। अभी तक सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी है। रेस्तरां, ढाबों से लेकर खाने पीने के स्टाल पर घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा है। जहां सिलिंडर नहीं है, वहां लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल हो रहा है। गैस की किल्लत ने खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। लोग कॉमर्शियल सिलिंडर लेने गैस गोदाम पर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में एलपीजी संकट में नया कांड, सिलिंडर की बुकिंग को लेकर दंपती में झगड़ा; पति ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें- '10Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर सरकार की दो टूक

यह भी पढ़ें- हमने बुकिंग नहीं की फिर सिलिंडर कैसे और कहां डिलीवर हुआ? फरीदाबाद में उपभोक्‍ताओं के सवाल; एजेंसी कर रहीं फर्जीवाड़ा