विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमने बुकिंग नहीं की फिर सिलिंडर कैसे और कहां डिलीवर हुआ? फरीदाबाद में उपभोक्‍ताओं के सवाल; एजेंसी कर रहीं फर्जीवाड़ा

Published: Mon, 23 Mar 2026 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:19 PM (IST)

फरीदाबाद में गैस सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी में अनियमितताओं की शिकायतें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं को बिना बुकिंग के ...और पढ़ें

कंज्यूमर ने गैस बुक नहीं कराई लेकिन उनके मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आ रहा है।

कंज्यूमर ने गैस बुक नहीं कराई लेकिन उनके मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आ रहा है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गैस संकट के बीच एजेंसियों पर अब खेल होना शुरू हो गया है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने गैस बुक नहीं कराई लेकिन उनके मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आ गया है। एजेंसी पर जाकर कंफर्म किया तो वास्तव में गैस सिलिंडर बुक कराया गया था। इतना ही नहीं कई लोग ऐसे मिले जिन्होंने गैस बुक कराई थी लेकिन तय समय पर डिलीवरी कहीं और दे दी। जब एजेंसी पर जाकर मामला उठाया तो तीन दिन बाद सिलिंडर दिया गया। इस वजह से काफी लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

केवाईसी करानी जरूरी

अब गैस एजेंसी के बाहर नोटिस चस्पा कर ई केवाइसी 30 मार्च तक कराना जरूरी कर दिया गया है। स्पष्ट लिखा गया है कि यदि ऐसा नहीं किया तो सिलिंडर बुक होना बंद हो जाएगा। एक तरफ सिलिंडर के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। उधर, केवाईसी कराने के लिए भी एजेंसी के कार्यालयों की तरफ दौड़ शुरू हो गई है। कई एजेंसी पर आनलाइन गैस बुक करने के लिए वाट्सएप नंबर भी सार्वजनिक कर दिया गया है ताकि लोग घर बैठे गैस बुक करा सकें।

नहीं खत्म हो रही लाइन

तमाम आश्वासन व प्रयास के बावजूद गैस एजेंसी व गोदाम के बाहर लंबी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोग सुबह से ही बुकिंग व सिलिंडर लेने के लिए पहुंच जाते हैं। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद नंबर आ रहा है।

विभाग सख्त, छापेमारी जारी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि जिले में एचपीसीएल, इंडेन और भारत गैस की 43 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर अभी तक आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत आठ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

"21 मार्च को मेरे मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग का मैसेज आया, जबकि मैंने तो गैस बुक ही नहीं कराई थी। एजेंसी पर गए तो वहां बताया कि आपके नाम से गैस बुक है। डिलीवरी का समय 28 मार्च को बताया जा रहा है। इससे पहले कई बार ऐसा हुआ है कि उनके नाम से किसी और ने सिलिंडर बुक करा दिया और ले भी लिया। एजेंसी पर भी इस बारे में शिकायत की गई है।"

-संजय तिवारी, भूपानी

"एक सिलिंडर के लिए काफी मारामारी हुई। एजेंसी पर झगड़ा करना पड़ गया था। क्योंकि तीन दिन तक रोज जा रहे थे और गैस नहीं मिल पा रही थी।"

-राजकुमार, दो नंबर

"घरेलू गैस सिलिंडर बुक करने में बहुत दिक्कत हो रही है। दो दिन एजेंसी पर जाना पड़ा। लंबी लाइन की वजह से पहले दिन तो नंबर ही नहीं आया था। अब गैस बुक हो गई है तो चार दिन बाद सिलिंडर मिला है।"

-राजबीर, जवाहर काॅलोनी

सिलिंडर की मनमानी बुकिंग पर आयुक्त ने कहा...

"जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। यदि कहीं कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

-आयुष सिन्हा, जिला उपायुक्त

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार 720 करोड़ का प्लान, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की तैयारी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बेटे के लव मैरिज पर गुस्साए पति ने पत्नी पर चलाई गोली, छोटे बेटे की शादी में मां ने दिया था न्योता

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में खुलेआम उड़ रही ट्रैफिक नियमों की धज्जिया, दर्शक बनकर रह जाती है पुलिस

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 30 गांवों की स्ट्रीट लाइट लाइटों की जांच करेगा पंचायत विभाग, बिल और कामकाज की होगी समीक्षा