विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में खुलेआम उड़ रही ट्रैफिक नियमों की धज्जिया, दर्शक बनकर रह जाती है पुलिस

Published: Sun, 22 Mar 2026 04:13 PM (IST)

फरीदाबाद में यातायात नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन हो रहा है, खासकर गलत दिशा में वाहन चलाना एक गंभीर ...और पढ़ें

बाइक पर दो बच्चे व महिला संग जाते हुए युवक। जागरण

बाइक पर दो बच्चे व महिला संग जाते हुए युवक। जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद में गलत दिशा में वाहन चलाना एक गंभीर समस्या।

  2. यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹5500 तक का चालान।

  3. लंबे यू-टर्न से बचने को चालक गलत दिशा में चलते।

संजय शर्मा, फरीदाबाद। सड़क पर प्रतिदिन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती है। चौक-चाैराहों पर यातायात पुलिस भी तैनात रहती है लेकिन इसका अधिक असर दिखाई नहीं दे रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों में कमी नहीं आ पा रही है।

सबसे अधिक दिक्कत गलत दिशा में चलने वालों की वजह से हो रही है। क्योंकि इस वजह से अन्य वाहन चालकों को खतरा रहता है। कई बार इस हरकत की वजह से लोगों की जान जा चुकी है लेकिन शायद गलत दिशा में चलने वाले जागरूक नहीं हो पा रहे हैं।

5500 तक का किया जा सकता है चालान

यातायात पुलिस भी ऐसे वाहन चालकों का चालान भी कर रही है। वैसे ऐसे नियम का उल्लंघन करने वालों का 500 रुपये का चालान किया जाता है लेकिन पुलिस जब यह देखती है कि वाहन चालक की वजह से किसी अन्य की जान जा सकती थी तो उसका 5500 रुपये का चालान भी किया जा सकता है।

74094276

हाईवे पर गुडईयर चौक के सामने सर्विस रोड पर गलत दिशा में आते हुए आटो। जागरण

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-आगरा हाईवे पर सबसे अधिक नियम टूट रहे हैं। यहीं पर गलत दिशा में चलने वाले भी अधिक होते हैं। इसका एक कारण लंबे यूट टर्न का होना भी है। वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में यू टर्न से बचने के लिए गलत दिशा में चलते हैं।

74094328

बाइक पर दो बच्चे व महिला संग जाते हुए युवक। जागरण

यहां प्रत्येक चौराहों पर पुलिस मौजूद रहती है। इसके अलावा मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना आम बात हो गई है। बाइक या स्कूटी पर तीन या चार लोगों का बैठने सहित अन्य यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

74094239

दिल्ली-आगरा हाईवे पर गलत दिशा में आते हुए ट्रैक्टर चालक। जागरण

यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार कहते हैं कि जागरूकता अभियान भी बहुत चलाए जा रहे हैं लेकिन वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ट्रैफिक सिग्नलों की बिजली आपूर्ति बहाल, पटरी पर लौटी व्यवस्था