विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ट्रैफिक सिग्नलों की बिजली आपूर्ति बहाल, पटरी पर लौटी व्यवस्था

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 22 Mar 2026 07:40 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में प्रीपेड बिजली मीटरों में निगेटिव बैलेंस के कारण मंगलवार को ट्रैफिक सिग्नल और आइटीएमएस कैमरों की बिजली कट ...और पढ़ें

रमतेराम रोड कट के पास जीटी रोड पर दोपहर तक बंद रहा ट्रैफिक सिग्नल लाइट। जागरण

रमतेराम रोड कट के पास जीटी रोड पर दोपहर तक बंद रहा ट्रैफिक सिग्नल लाइट। जागरण

HighLights

  1. प्रीपेड मीटर में निगेटिव बैलेंस से बिजली कटी।

  2. नगर निगम, विद्युत निगम ने मिलकर समस्या सुलझाई।

  3. शनिवार शाम से आपूर्ति बहाल, रविवार तक सब चालू।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रीपेड बिजली मीटर में निगेटिव बैलेंस होने पर मंगलवार को ट्रैफिक सिग्नल और आइटीएमएस कैमरों की बिजली कट गई थी। शनिवार को नगर निगम और विद्युत निगम ने बिजली समस्या का समाधान निकाल लिया। इसके बाद शाम को सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल होनी शुरू हो गई।

इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नगर निगम ने शहर के 57 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर 870 कैमरे लगवाए हैं। इनमें से 377 कैमरों को चालान प्रणाली से जोड़ा गया है। एक फरवरी से इन कैमरों के जरिए चालान करने शुरू भी कर दिए गए।

निगेटिव बैलेंस के कारण बंद हुई थी बिजली आपूर्ति

इन ट्रैफिक सिग्नलों की बिजली आपूर्ति प्रीपेड मीटर में निगेटिव बैलेंस के कारण बंद हो गई थी। जिससे बृहस्पतिवार सबह तक एक-एक कर अधिकांश स्थानों पर लगे कैमरे और सिग्नल बंद हो गए। सिर्फ चौधरी मोड़ और चिरंजीव विहार समेत सिर्फ तीन-चार अन्य जगह लगे सिग्नल ही चालू रहे। शुक्रवार को भी यही हाल रहा।

शनिवार को नगर निगम ने विद्युत निगम के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकाल लिया। इसके बाद आपूर्ति बहाल होनी शुरू हो गई। शाम तक कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल चालू हो गए हैं।

इस अवधि में आइटीएमएस कैमरों से होने वाले चालान भी बंद रहे थे। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद सिग्नल चालू होने शुरू हो गए हैं। रविवार सुबह तक सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज इन जगहों पर लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों और लंबित मामलों के निपटारे का शानदार मौका

यह भी पढ़ें- सुधरेगा गाजियाबाद का ट्रैफिक सिस्टम, हापुड़ तिराहा होगा सिग्नल फ्री; मेरठ तिराहे पर भी बड़े बदलाव की तैयारी