विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज इन जगहों पर लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों और लंबित मामलों के निपटारे का शानदार मौका

Published: Sun, 22 Mar 2026 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 06:49 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जो आम लोगों को लंबे समय से ...और पढ़ें

दिल्ली में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत। जागरण

दिल्ली में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम लोगों को लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान का बड़ा अवसर मिलेगा।

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की ओर से आयोजित यह लोक अदालत कड़कड़डूमा, साकेत, पटियाला हाउस, राउज एवेन्यू, द्वारका, रोहिणी और तीस हजारी समेत सभी जिला अदालत परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।

लंबित मामलों के निपटारे का शानदार मौका

इस लोक अदालत में विशेष रूप से 30 नवंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। लोगों को कम जुर्माने में चालान खत्म कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए 200 विशेष बेंच बनाई गई हैं और करीब दो लाख चालान निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम कोर्ट में 3 लाख से ज्यादा मामले लंबित, न्यायिक व्यवस्था पर बढ़ता दबाव

इसके अलावा, चेक बाउंस, वसूली, मोटर दुर्घटना दावे, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) और अन्य समझौता योग्य मामलों का भी आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।
लोग अपने डाउनलोड किए गए चालानों का प्रिंट लेकर संबंधित अदालत में पहुंच सकते हैं।