'10Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर सरकार की दो टूक
सोशल मीडिया पर 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम गैस मिलने की अफवाह फैल रही थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने ...और पढ़ें
HighLights
14.2 किलो एलपीजी सिलिंडर में कटौती की अफवाह।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने अफवाहों का खंडन किया।
उपभोक्ताओं को पूरा 14.2 किलो गैस मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है। इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है।
भारत में इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें लोगों के कानों तक पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी। अब इस वायरल न्यूज पर सरकार का बयान भी सामने आ गया है।

LPG सिलिंडर पर फैल रही अफवाह
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से आज सोमवार, 23 मार्च को प्रेस बीफिंग में बताया गया, '14.2 किलो वाला सिलिंडर में 10 किलो गैस देने वाली बात सिर्फ अफवाह है और ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा न करें।'
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से लोगों से अपील करते हुए कहा गया, 'किसी भी अफवाह पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता। आप लोगों से यही कहा जाता है कि अफवाहों पर विश्वास न करें।'
पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान से साफ है कि 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर में कोई कटौती नहीं की जा रही है। लोगों को पूरा भरा हुआ ही सिलिंडर मिलता रहेगा।
-1774270694120.jpg)
यह भी पढ़ें- संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत
यह भी पढ़ें- LPG Gas: सरकार ने बांट दिए 10.56 करोड़ एलपीजी कनेक्शन, सब्सिडी भी जारी; इन लोगों को मिला फायदा
