विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

Published: Mon, 23 Mar 2026 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:38 PM (IST)

भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, जिससे देश में गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

HighLights

  1. वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत को मिली राहत।

  2. दो भारतीय एलपीजी टैंकर होर्मुज से सुरक्षित गुजरे।

  3. देश में गैस आपूर्ति की दिक्कत अब नहीं होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से दुनिया में वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है, भारत के झंडे वाले दो जहाज एलपीजी गैस लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं।

जहाज-ट्रैकिंग डाटा से पता चलता है कि 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' नाम के इन दोनों जहाजों सुरक्षित मार्ग की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ही ये जहाज रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं।

गैस की किल्लत से मिलेगा छुटकारा

भारत के ये दोनों जहाज लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आ रहे हैं। इस गैस का भारत में खाना पकाने के ईंधन के रूप में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

'जग वसंत' और 'पाइन गैस'  दोनों जहाजों ने सोमवार तड़के अपनी यात्रा शुरू की। ये जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट से रवाना हुए और केशम और लारक द्वीपों के पास ईरान के तट के करीब से गुजरे।

जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से पूरी तरह गुजरने में आमतौर पर 14 घंटे का समय लगता है। अगर जहाज बिना किसी रुकावट के होर्मुज पार कर लेते हैं तो इन जहाजों के सोमवार शाम तक ओमान की खाड़ी में पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय जहाजों को मिली मंजूरी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से युद्ध छिड़ चुका है। भारत के जहाज 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' दोनों ही फरवरी के अंत में, संघर्ष बढ़ने से ठीक पहले फारसी खाड़ी में दाखिल हुए थे।

'जग वसंत' ने कुवैत से LPG लोड की थी। वहीं 'पाइन गैस' ने UAE के रुवैस से सामान लोड किया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से ये जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए थे और अब इन्हें आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई है।

इस महीने की शुरुआत में भारत के झंडे वाले दो अन्य LPG जहाज इसी होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से गुजरकर सुरक्षित भारत आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Crude Oil Outlook: हो जाओ तैयार! लगेगी क्रूड की कीमतों में आग; 10% की बढ़त निकालेगी आम आदमी का 'तेल'

यह भी पढ़ें- ईरान-इजराइल तनाव के बाद PNG की बढ़ी मांग; LPG का सुरक्षित विकल्प बना, जानें- पंजाब में कैसे मिलेगा कनेक्शन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।