Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों ने निकाला मार्च, सड़कों पर लगा जाम

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 29 Nov 2018 10:18 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : किसानों ने मांगों को लेकर फिर दिल्ली कूच किया है। बृहस्प ...और पढ़ें

    Hero Image
    किसानों ने निकाला मार्च, सड़कों पर लगा जाम

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : किसानों ने मांगों को लेकर फिर दिल्ली कूच किया है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में बिहार, पंजाब व उत्तर -प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान ट्रेन से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। बड़ी संख्या में एकजुट होकर किसानों ने दोपहर में आनंद विहार से लेकर रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इसमें खेतों में काम करने वाली महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च आनंद विहार, विवेक विहार, जगतपुरी, मास्टरप्लान रोड होते गए गीता कॉलोनी के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचा। इसके कारण वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गत 2 अक्टूबर को किसान रैली को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। इस बात से नाराज होकर किसान उग्र हो गए थे। दिल्ली-यूपी गेट पर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष भी हुआ था, कई लोगों को चोट आई थीं। इस बार किसी तरह की टकराव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने यमुनापार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अलावा अ‌र्द्धसैनिक बल और वाटर कैनन की गाड़ियां मौजूद रहीं। मार्च में शामिल अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार के सचिव अर¨वद कुमार ने कहा कि किसानों की मांग है कि सरकार उनके कर्ज को माफ करे और उनकी फसलों का सही मूल्य मिले। उत्तर-प्रदेश के मेरठ से आए किसान नवीन जाटव ने कहा कि हर वर्ष न जाने कितने किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। सरकारें उनसे सिर्फ वादे करती हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करतीं।