CJP प्रोटेस्ट के बीच ममता बनर्जी के बाद अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में, 600 से अधिक डिटेन
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और टीएमसी की मनता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मोदी जी की तानाशाही से हम डरने वाले नहीं हैं। सौ. एक्स
HighLights
अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी दिल्ली में हिरासत में लिए गए।
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प हुई।
आकाशवाणी कार्यालय के पास पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के एलान के बाद उसमें शामिल होने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले टीएमसी की मनता बनर्जी को भी पुलिस ने डिटेन किया है।
केजरीवाल को जंतर मंतर जाते हिरासत में लिया
बता दें कि सीजेपी की ओर से प्रदर्शन की घोषणा में आप और वामपंथी दलों का भी समर्थन है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर की ओर जा रहे आप नेताओं पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अरविंद केजरीवाल समेत चार नेताओं को हिरासत में लिया है।
अरविंद केजरीवाल कुछ देर पहले ही घर से निकले थे। उन्हें मौके पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान आप समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान भी हुई। अरविंद केजरीवाल के साथ आप नेता सौरभ भारद्वाज भी हिरासत में लिए गए हैं।

मुंह पर बैंड-एड लगाकर पहुंचीं ममता बनर्जी
इससे पहले ममता बनर्जी जब टीएमसी नेताओं के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंची तो उन्होंने मुंह पर बैंड-एड लगा रखा था। पुलिस ने उन्हें भी तुरंत ही हिरासत में ले लिया था। वहीं, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने यहां से भी कई लोगों को हिरासत में ले लिया था।
मोदी जी की तानाशाही से हम डरने वाले नहीं हैं। https://t.co/wukttyOt9K
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 10, 2026
आकाशवाणी कार्यालय के पास पत्थरबाजी
हालांकि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में आकाशवाणी कार्यालय के पास पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 50 प्रदर्शनकारी यहां पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से दिल्ली में 2000 करोड़ का व्यापार ठप, पेट्रोल पंपों पर भी पसरा सन्नाटा
