विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमारी सरकार में दिल्ली वाले भूल चुके थे पावर कट, बंद हो गए थे इनवर्टर...' बिजली कटौती पर भड़के केजरीवाल

Published: Thu, 21 May 2026 10:26 AM (IST)

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोग बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

दिल्ली बिजली काटौती पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को घेरा। फोटो: आर्काइव

दिल्ली बिजली काटौती पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को घेरा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती जारी

  2. केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया

  3. आप का दावा, दिल्ली 15 साल पीछे धकेली गई

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में लोग पिछले साल की तरह इस बार भी भीषण गर्मी में पावर कट की मार झेलने को मजबूर हैं।

आप ने कहा है कि एक तरफ दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार चले जाने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली में बार-बार पावर कट करके लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पावर कट की शिकायतों को लेकर इंटरनेट मीडिया के कुछ स्क्रीनशाॅट साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

'हमारी सरकार पावर कट भूल चुके थे दिल्ली वाले'

उन्होंने कहा कि पावर कट से दिल्लीवाले बेहाल हैं और भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में पूरी दिल्ली में पावर कट लग रहे हैं। दिल्लीवाले बेहाल हैं।

कभी भी लाइट कट जा रही है। कहा कि हमारी सरकार में दिल्ली में लोग पावर कट भूल चुके थे। इनवर्टर बिकने बंद हो गए थे। भाजपा ने सत्ता में आते ही दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया है।

यह भी पढ़ें- अभिजीत अय्यर मित्रा को झटका, FIR पर रोक का आदेश दिल्ली HC से रद; सत्र अदालत को दोबारा सुनवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें- दाह संस्कार को लेकर दिल्ली HC में एक बदलाव की मांग, क्या है 'गौकाष्ठ' जिससे बदल जाएगा शव जलाने का तरीका?