JNUSU Election 2024 News LIVE: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 19 प्रत्याशी मैदान में
JNUSU Election 2024 News LIVE पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम 5.30 बजे वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी उतारा है। शेष प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य दलों के हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। JNU Student Union Elections 2024 News LIVE : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। मतदान दो पालियों में संपन्न होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7751 मतदाता इन्हें चुनने के लिए मतदान करेंगे।
जेएनयू में प्रेसीडेंशियल डिबेट के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। अब जेएनयू प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है।
सचिव पद पर नामांकन रद्द होने पर लेफ्ट पैनल की स्वाति सिंह कोर्ट का रुख करेंगी। वह कोर्ट से सचिव पद पर दोबारा चुनाव कराने की मांग करेंगी। लेफ्ट पैनल ने अभी बाप्सा के प्रत्याशी को सचिव पद पर सपोर्ट किया है।
जेएनयूएसयू चुनाव में हंगामे के बाद दो घंटे बाद मतदान शुरू हो गया है।
बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा)
- अध्यक्ष- विश्वजीत मिंजी उपाध्यक्ष- मोहम्मद अनस
- सचिव- प्रियांशी आर्य
- संयुक्त सचिव-रूपक कुमार सिंह
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ)
- अध्यक्ष- जुनैद रजा
- सचिव-फरीन जैदी
अन्य प्रत्याशी अध्यक्ष- अभिजीत कुमार, अफरोज आलम (सीआरजेडी), आराधना यादव (समाजवादी छात्र सभा) और सार्थक नायक (दिशा छात्र संगठन), उपाध्यक्ष- अंकुर राय।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- अध्यक्ष- उमेश चंद्र अजमीरा
- उपाध्यक्ष- दीपिका शर्मा
- सचिव- अर्जुन आनंद
- संयुक्त सचिव-गोविन्द डांगी
लेफ्ट पैनल
- अध्यक्ष- धनंजय- ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा)
- उपाध्यक्ष- अविजीत घोष- स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ)
- संयुक्त सचिव मोहम्मद साजिद - ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएसएफ)
अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी उतारा है। शेष प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य दलों के हैं। 42 काउंसलर के पदों के लिए 111 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। कोविड महामारी के चलते चार साल बाद जेएनयू में छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। शनिवार से मतगणना शुरू होगी और रविवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
#WATCH दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। pic.twitter.com/ZD19i07pkk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
आइसा, एसफआइ, डीएसएफ और एआइएसएफ ने संयुक्त पैनल घोषित किया है। एबीवीपी ने सेंट्रल पैनल और काउंसलर पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बापसा ने चारों पदों पर, एनएसयूआइ ने अध्यक्ष व सचिव, सीआरजेडी, समाजवादी छात्र सभा और दिशा छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी उतारा है।