विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNU के बराक हॉस्टल में महिला मित्र को लेकर दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी में चार घायल; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:35 PM (IST)

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के बराक हॉस्टल में महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में ...और पढ़ें

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। फोटो-जागरण आर्काइव

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. जेएनयू हॉस्टल में महिला मित्र को लेकर छात्रों में विवाद।

  2. झगड़े में चाकू चले, चार छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला मित्र को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद बराक हॉस्टल में दो पक्षों के बीच न केवल जमकर मारपीट हुई, बल्कि चाकू भी चले।

इसमें एक छात्र की आंख, चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना में महिला समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई हुई।यह घटना बृहस्पतिवार की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक शिकायत के आधार पर वसंत कुंज नार्थ थाने में एफआइआर दर्ज ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, जेएनयू प्राक्टर ऑफिस ने मामले में एमए के छात्र अजय सिंह भदौरिया, छात्र शनि कांत कुमार, बीए छात्र सौरभ सिंह और एक छात्रा को निष्कासित कर दिया है। साथ ही प्राक्टोरियल जांच प्रक्रिया के पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सभी को कैंपस से बैन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के वजीरपुर में युवती की कार्यस्थल पर अधेड़ ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

कमरे के अंदर शुरू हुआ विवाद

दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार को बराक हॉस्टल के एक कमरे में हुई। दो छात्रों के बीच एक महिला मित्र को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान एक छात्र ने गंडासा निकालकर दूसरे के चेहरे पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान स्वयं आरोपित छात्र भी घायल हुआ है। विवाद के दौरान 19 वर्षीय महिला और एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आयी। 22 वर्षीय युवक की दाहिनी आंख, नाक, चेहरे और कंधों पर गंभीर चोटें आईं।

उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर भी हैं। वहीं, 19 वर्षीय युवती के हाथ और बांह पर कट लगने से टांके लगाने पड़े। 24 वर्षीय युवक की कलाई और उंगलियों में चोट आई, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी घायल हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना को लेकर पुलिस और विश्वविद्यालय की जानकारी में चार घायलों का जिक्र है, जबकि एम्स के मेडिकल रिकार्ड में हिंसा में 10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इससे आशंका है कि कमरे में शुरू हुआ विवाद बाद में समूह संघर्ष में बदल गया।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जेएनयू प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट मुख्य प्राक्टर कार्यालय को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दीवाली पर खिलेगी धूप या होगी बारिश, उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का होगा असर; IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।