दिल्ली के वजीरपुर में युवती की कार्यस्थल पर अधेड़ ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के वजीरपुर इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
वजीरपुर फैक्ट्री में 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाई।
पेट्रोल लेकर पहुंचा था, जहां 22 वर्षीय युवती काम करती थी।
इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक सनकी आशिक ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली।
45 साल का व्यक्ति अपने साथ दो पेट्रोल से भरी बोतल लेकर उस बर्तन फैक्ट्री में पहुंचा जहां 22 साल की युवती काम करती थी। वहां उस व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।
इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
अचानक आग की लपटें देख कर पूरी फैक्ट्री में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।