दिल्ली में दीवाली पर खिलेगी धूप या होगी बारिश, उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का होगा असर; IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में दीवाली के दिन मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए अपडेट के मुताबिक बारिश की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
दिवाली पर दिल्ली में सुबह कोहरा, दिन में धूप।
अधिकतम तापमान 28-30, न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस।
10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड की एंट्री हो गई है, खासतौर पर सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। इसके अलावा सुबह के समय में कोहरे और धुंध का भी असर दिखने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 8 नवंबर को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में रविवार को कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार यानी दीवाली के दिन अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
IMD के मुताबिक दिल्ली के मौसम में अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं चलने की उम्मीद है। दोपहर में हवा की गति बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है।
उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली के मौसम पर होगा असर
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में कल बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दिल्ली के सभी जिलों को अभी के लिए ग्रीन यानी नो वार्निंग की लिस्ट में रखा गया है। दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।