विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर, DU के कई कॉलेजों में ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने और परिसर बंद रखने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. प्रदूषण के कारण डीयू के कई कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे।

  2. सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा।

  3. पटाखों से बचने के लिए भी कुछ कॉलेजों ने ऑनलाइन पढ़ाई चुनी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता का असर अब दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए डीयू के कई कॉलेजों ने अगले कुछ दिनों के लिए आनलाइन कक्षाएं संचालित करने और परिसर बंद रखने का फैसला किया है।

कॉलेजों ने इसके लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया है। वहीं, कुछ कॉलेजों ने त्योहार के दौरान परिसर में पटाखे जलाने से रोकने के लिए भी ऑनलाइन कक्षाओं का निर्णय लिया है।

10 नवंबर को चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ने जारी नोटिस में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के चिंताजनक स्तर तक पहुंचने के कारण सात और 10 नवंबर को कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जा सकती हैं।

यह फैसला सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। कॉलेज नौ नवंबर को बंद रहेगा। हालांकि, सात और 10 नवंबर को पहले से निर्धारित कक्षा परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित होंगी।

वायु प्रदर्शन के कारण लिया गया फैसला

इसी तरह जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने भी नौ नवंबर को अवकाश घोषित किया है। कालेज में 10 नवंबर को कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। कॉलेज प्रशासन ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता और सरकारी दिशा-निर्देशों को फैसले का आधार बताया है। वहीं, डा. भीमराव आंबेडकर कालेज ने छह और सात नवंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।

कॉलेज प्रशासन ने परिसर में पटाखों के इस्तेमाल को रोकने और सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। साथ ही विद्यार्थियों को परिसर में पटाखे नहीं जलाने की हिदायत भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में भव्य दिवाली मिलन समारोह में लिया हिस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।