विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चलो जंतर-मंतर' के नारे के साथ आज फिर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 08:12 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पार्टी ...और पढ़ें

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा। ANI

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा। ANI

HighLights

  1. सीजेपी ने सदस्यों की हिरासत के बाद प्रदर्शन का ऐलान किया।

  2. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।

  3. बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Today Updates: अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। 

सीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंप दिया है। शिंदे ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा करते हुए रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। 'चलो जंतर-मंतर' के नारे के साथ लोगों से प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

वहीं, इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, इंडिया गेट और संसद मार्ग समेत अन्य प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढ़ी दी है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

compressed_81034524

आज भी दुकानें बंद

राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते आज भी कई जगहों पर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस ने X पर इस संबंध में एडवाइजरी जारी करके सूचना दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस और जंतर-मंतर रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग पर एक चेतावनी बैनर लगाया हुआ है। बैनर पर साफ-साफ लिखा है कि यहां पर धारा 163 लागू की गई है। अगर जंतर-मंतर या उसके आसपास पांच से ज्यादा व्यक्ति एक इकट्ठा हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

81034616

4000 लोगों को हिरासत में लिया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस की सख्ती के आगे एक न चली।

जुलाई में हुए प्रदर्शन से सबक लेते हुए शनिवार को दिल्ली पुलिस ने ऐसी ‘किलाबंदी’ की थी कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तो दूर, नई दिल्ली जिले तक भी नहीं पहुंच सके और दोबारा अराजकता से दिल्ली बच गई। इस दौरान करीब 4000 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इससे पहले 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर सीजेपी के उग्र प्रदर्शन के चलते ही दिल्ली में आठ घंटे तक अराजकता का माहौल रहा था। विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शनिवार को सीजेपी और विपक्षी नेताओं के रुख को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं से लेकर नई दिल्ली जिले तक 35,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। सबसे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी व सीजेपी नेता रत्ना सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया गया।

compressed_81034511

शनिवार सुबह 9:45 बजे जैसे ही सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका व सौरव दास मुंबई से आइजीआइ एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस ने विमान के अंदर ही उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, दीपके को गुरुग्राम ले जाया गया व सौरव दास को जाफरपुर कलां, रांका को बाहरी दिल्ली के डिटेंशन सेंटर भेजा गया। इस बीच सीजेपी ने संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शन का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से दिल्ली में 2000 करोड़ का व्यापार ठप, पेट्रोल पंपों पर भी पसरा सन्नाटा

यह भी पढ़ें- सीजेपी के प्रदर्शन से पहले छावनी में तब्दील दिल्ली, 35000 सुरक्षाकर्मी तैनात; सीमाओं पर ड्रोन से निगरानी