विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRCTC ऐप और वेबसाइट ठप, त्योहारों में घर जाने के लिए बुक नहीं हो पा रहे टिकट; स्क्रीन पर आया 'High Load'

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:27 PM (IST)

त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को IRCTC ऐप ठप होने से टिकट बुकिंग में भारी परेशानी ...और पढ़ें

टिकट की बुकिंग के समय सर्वर पर भारी लोड पड़ने के कारण प्रोसेस पूरा नहीं हो पा रहा है। यात्री परेशान हो रहे हैं। एआई इमेज

टिकट की बुकिंग के समय सर्वर पर भारी लोड पड़ने के कारण प्रोसेस पूरा नहीं हो पा रहा है। यात्री परेशान हो रहे हैं। एआई इमेज

HighLights

  1. IRCTC ऐप मंगलवार सुबह से काम नहीं कर रहा।

  2. त्योहारों के कारण टिकट बुकिंग में भारी परेशानी हुई।

  3. सर्वर पर अत्यधिक लोड से बुकिंग प्रक्रिया बाधित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के समय में अपने घर जाने के लिए रेलवे का टिकट कटवाने वालों को मंगलवार को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही आईआरसीटीसी का एप्प नहीं चलने के कारण बहुत से लोगों को निराशा हुई।

टिकट की बुकिंग के समय सर्वर पर भारी लोड पड़ने के कारण प्रोसेस पूरा नहीं हो पा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक को भारतीय रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया था।

टिकट न बुक होने से बढ़ी बेचैनी

अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वालों को इस असुविधा के चलते भारी दिक्कत हो रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट एप्प, रेल कनेक्ट आदि सभी प्लेटफॉर्म पर मंगलवार दोपहर यह दिक्कत आई है। 

irctc-server1

बुकिंग प्रोसेस की शुरुआत में ही एप्प में दिखा 'हाई लोड' का संदेश। स्क्रीनशॉट

पीएनआर स्टेटस चेक करने में भी आ रही बाधा

दीपावली और भइया दूज के पावन पर अपने घर गए हुए लोगों को वापस लौटने में परेशानी हो रही है। वहीं, छठ पर्व के लिए अपने गांव-घर जाने के लिए भी लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अपने बुक करवाए जा चुके टिकट के पीएनआर स्टेटस को चेक करने में भी बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्क्रीन पर शो हो रहा 'हाई लोड' का संदेश

एप्प या वेबसाइट पर रेलवे टिकट की बुकिंग करने के लिए ज्यों ही प्रोसेस आगे बढ़ाया जा रहा है, वैसे ही स्क्रीन पर 'We are experiencing high load- Please retry' का संदेश दिख रहा है। ऐसे में यात्रियों को पर्व-त्योहार पर अपने घर जाने की बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों के इंतजाम किए गए हैं। मगर समय रहते टिकट न मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को बड़ी राहत, चंदौली से दौड़ेगी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना पर शुरू हुई नमो क्रूज सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; जानें रूट और बुकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।