विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में यमुना पर शुरू हुई नमो क्रूज सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; जानें रूट और बुकिंग

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:46 AM (IST)

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में 'नमो यमुना क्रूज सफारी' का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना ...और पढ़ें

HighLights

  1. यमुना नदी में 'नमो यमुना क्रूज सफारी' का शुभारंभ।

  2. सोनिया विहार से जगतपुर तक 40 मिनट की यात्रा।

  3. बच्चों और बड़ों के लिए विशेष मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार यमुना नदी में ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री कपिल मिश्र के साथ क्रूज का शुभारम्भ कर राजधानीवासियों को एक सौगात दी।

बढ़ेगा रोजगार और स्थानीय कारोबार

सीएम रेखा गुप्ता ने कुछ दिनों पहले योजना के निरीक्षण के बाद कहा था कि दिल्ली के लोग परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकें, क्रूज की सैर का आनंद लें और उन्हें राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नई जगह मिल गई है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Delhi-yamuna-cruize

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सीएम रेखा गुप्ता एवं अन्य। वीडियो ग्रैब

बच्चों और बड़ों के लिए किए गए खास इंतजाम

इस क्रूज प्वाइंट पर लोगों को खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया है। बच्चों के खेलने के लिए भी कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। यमुना किनारे टॉय शाप व गेमिंग जोन भी बनाया गया है, ताकि बच्चे यहां आकर खेल सकें।

Delhi-yamuna-cruize3

वहीं, बड़ों के लिए टेबल टेनिस आदि की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, वीडियो गेमिंग जोन का भी निर्माण किया गया है। यहां दिल्ली की संस्कृति का बखान करने के लिए भी एक प्रदर्शनी गैलरी बनाई गई है। उद्घाटन के समय ढोल-नगाड़ों का उद्घोष किया गया।

Delhi-yamuna-cruize2

रूट, किराया और टिकट बुकिंग

  • क्रूज का संचालन सोनिया विहार से जगतपुर के बीच लगभग चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर होगा। यह दूरी करीब 40 मिनट में तय की जाएगी।
  • एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे। प्रति व्यक्ति किराया 500 रुपये (जीएसटी सहित) तय किया गया है।
  • टिकट दिल्ली पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए जा सकेंगे।

Delhi-yamuna-cruize4

बोट्स में बायो टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और सुरक्षा जैकेट की व्यवस्था

यह परियोजना वजीराबाद बैराज के ऊपरी हिस्से में यमुना के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित की जा रही है। मार्च 2025 में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और दिल्ली सरकार की एजेंसियों के बीच समझौता हुआ था।

Delhi-yamuna-cruize5

नावें जीरो डिस्चार्ज वाले बायो टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और सुरक्षा जैकेट से लैस हैं। संचालक को एक दिन में कम से कम चार चक्कर लगाने की शर्त रखी गई है।

यह भी पढ़ें- यमुना में क्रूज यात्रा की आज होगी शुरुआत, ट्रैफिक एडवाइजरी- सोनिया विहार पुश्ता रोड पर जाने से बचें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।