Instagram पर 999 रुपये का बैग खरीदना पड़ा महंगा, Amazon डिलीवरी के नाम पर 1.04 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार
दक्षिणी दिल्ली साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम शॉपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर हुई 1.04 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक कुमार मीणा और अजय को गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को पूरी रकम वापस दिलाई।

पुलिस ने पीड़ित को 1.04 लाख रुपये वापस भी दिलाए। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
इंस्टाग्राम शॉपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर ठगी।
महिला से 1.04 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम लौटाई।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी जिले के साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शाॅपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर हो रही ठगी का पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड अशोक कुमार मीणा को दिल्ली व काल करने वाले अजय को जयपुर से गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने पीड़ित को 1.04 लाख रुपये वापस भी दिलाए।
पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर की रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम पर “@s.bucketlist.store” नाम के एक फर्जी शाॅपिंग पेज से 999 रुपये के बैग ऑर्डर किए थे। इसके बाद, एक व्यक्ति ने खुद को अमेजन डिलीवरी एजेंट बताकर उससे संपर्क किया।
पुलिस ने बताया कि उसने ऑफर वेरिफिकेशन, प्रोसेसिंग चार्ज और रिफंड एक्टिवेट करने के बहाने महिला से कई बार यूपीआई ट्रांजैक्शन कराए और कुल 1,03,973 रुपये की ठगी की। मामले में साइबर साउथ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया।