'कम बोली के कारण रद की सरोजिनी नगर फ्लैट की नीलामी', एनबीसीसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दिया जवाब
एनबीसीसी ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सरोजिनी नगर में प्रीमियम फ्लैटों की नीलामी कम बोलियों के कारण रद की गई। कंपनी ने कहा कि 49 यूनिट्स के लिए मिली बोलियां व्यावसायिक रूप से असंतोषजनक थीं।

सरोजिनी नगर में प्रीमियम फ्लैटों की नीलामी रद होने के मामले में एनबीसीसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में जवाब दायर किया है।
HighLights
एनबीसीसी ने सरोजिनी नगर फ्लैट नीलामी रद्द की।
कम बोलियां व्यावसायिक रूप से असंतंतोषजनक थीं, एनबीसीसी ने कहा।
दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी रहेगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सरोजिनी नगर में प्रीमियम फ्लैटों की नीलामी रद होने के मामले में एनबीसीसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि 49 यूनिट्स के लिए लगाई गई बोलियां असामान्य रूप से कम और व्यावसायिक रूप से असंतोषजनक थीं, इसलिए नीलामी रद करनी पड़ी।
एनबीसीसी ने कोर्ट में कहा कि बोली लगने के बाद और आवंटन पत्र जारी होने से पहले बिल्डर ने व्यावसायिक आकलन किया, जिसमें कीमतों में उतार-चढ़ाव पाया गया। कम बोली नीलामी के उद्देश्य को ही खत्म कर रही थी।
एनबीसीसी ने अपने जवाब में कहा कि सबसे ऊंची बोली या रिजर्व प्राइस पर बोली लगाने से ही आवंटन का कोई अधिकार नहीं मिल जाता और न ही नीलामी रद होने को चुनौती देने का अधिकार बनता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और कहा कि शुक्रवार को सुनवाई जारी रहेगी।